SBI : भारतीय स्टेट बैंक एफडी पर अपने ग्राहकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। यानी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में एसबीआई में 10 हजार जमा करोगे तो आपको 10 हजार का ब्याज मिलेगा। यहां हम भारतीय स्टेट बैंक की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में जानेंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा किए जाएं तो 42,524 रुपये तक का फिक्स ब्याज कमाया जा सकता है। अगर आप का खाता भी SBI में है तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। अगर आप भी निवेश करने की सोच कर रहें है तो यह खबर आपके काम आ सकती है। अब जानिए किन को ये लाभ मिलने वाला है।
10 साल से अधिक के एफडी खातों पर अधिक ब्याज
SBI जिसकी देशभर में सबसे अधिक ब्रांच भी है। इसमें अब अलग-अलग अवधि के हिसाब से ब्याज मिलेगा। यानी बैंक द्वारा 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले एफडी खातों को सबसे ज्यादा ब्याज मिलेगा। यानी 6.05 प्रतिशत से लेकर सबसे ज्यादा 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।
बुजुर्गों को मिल रहा सबसे अधिक ब्याज
बुजुर्गों को सामान्य ग्राहकों की बजाए ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। 46 से 179 दिनों की अवधि पर 4.90 प्रतिशत से 5.50 प्रतिशत तक और 180 से 210 दिनों की एफडी पर 5.65 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। लंबी अवधि की बात करें तो 5 से 10 साल की एफडी पर ग्राहकों को 6.05 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 7.15 प्रतिशत तक का ब्याज मिल सकता है। ऐसे बुजुर्गों का सामान्य ग्राहकों की बजाए रिटर्न ज्यादा मिलता है।
उदाहरण से समझे
5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करने पर सामान्य ग्राहक को मैच्योरिटी पर करीब 1,35,018 रुपये मिलते हैं, यानी लगभग 35,018 रुपये का ब्याज। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इसी निवेश पर करीब 1,41,826 रुपये मिल सकते हैं, जिसमें 41,826 रुपये ब्याज शामिल है। अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह रकम बढ़कर करीब 1,42,524 रुपये तक पहुंच जाती है, यानी 42,524 रुपये तक का फिक्स ब्याज मिल सकता है। अगर बुजुर्ग एसबीआई की 5 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करता है तो
उसका मैच्यॉरिटी पर कुल 1,41,826 रुपये मिलेंगे, जिसमें 41,826 रुपये का ब्याज शामिल है।