Haryana और राजस्थान की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब हरियाणा और राजस्थान वालों के लिए एक अच्छी खबर है दरअसल, सरकार इन दोनों राज्यों के बीच नई रेलवे लाइन बिछाने जा रही है। दोनों राज्यों के बीच रेलवे लाइन के दोहरिकरण का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में 164 किलामीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।
राजस्थान और हरियाणा (Haryana News) के बीच रेलवे कनेक्टिविटी अब और मजबूत होने वाली है। सरकार ने राजस्थान और हरियाणा के बीच 215 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना बनाई है। इस रेल प्रोजेक्ट पर लगभग 2208 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नई रेल लाइन (new railway line) के चालू होने के बाद राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही हरियाणा से खाटू श्यामजी और सालासर बालाजी आने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान हो जाएगा।
51KM लंबी रेल लाइन का काम लगभग पूरा –
हरियाणा के रेवाड़ी से राजस्थान के फुलेरा तक रेलखंड के दोहरीकरण का काम 2 चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में रेवाड़ी से नारनौल तक करीब 51 किलोमीटर लंबे रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम किया जा रहा है जो लगभग पूरा हो चुका है। रेवाड़ी-नारनौल रेलखंड (Rewari-Narnaul railway section) के दोहरीकरण लिए 665.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
बिछाई जाएगी 164KM लंबी नई रेलवे लाइन-
दूसरे चरण में नारनौल से फुलेरा (Narnaul to Phulera new railway line) तक करीब 164 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना है। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद नारनौल-फुलेरा के बीच रेल लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। नारनौल-फुलेरा रेलखंड के दोहरीकरण के लिए 1542.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नई रेलवे लाइन के बनने से होगा ये फायदा –
वर्तमान में इस रूट पर ट्रेनों की संख्या सीमित है। लंबी दूरी की ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए रुकना पड़ता है, जिससे समय ज्यादा लगता है। लेकिन, रेवाड़ी-फुलेरा रेलखंड (Rewari-Phulera railway section) के दोहरीकरण के बाद राजस्थान और गुजरात से दिल्ली जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें इसी रूट से चलेंगी।
इसके साथ ही दिल्ली-जयपुर रूट (Delhi-Jaipur route) पर ट्रेनों का दबाव कम हो जाएगा। खाटू श्यामजी और सालासर बालाजी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान और तेज हो जाएगा। नई रेलवे लाइन बनने से लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।