IMD Rain Alert : देश के 19 राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का नया अपडेट

IMD Rain Alert – देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट बदल रहा है। भीषण गर्मी के बीच अब एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर भारत में देश के 19 राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बरसात होने की संभावना है।

देश के 19 राज्यों में मौसम विभाग ने तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें दिल्ली, बिहार, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा -पंजाब (Haryana Punjab Weather), पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, उड़ीसा, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

खराब मौसम के चलते मौसम विभाग में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले काफी दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी होने से भीषण गर्मी पड़ रही है जिसमें अब गिरावट आने की संभावना है।

हरियाणा-पंजाब में इस दिन बारिश के साथ गिरेंगे ओले –

आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक हरियाणा पंजाब में 4 से 6 मई के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकी 6 मई को बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इसके अलावा चार और पांच मई को कुछ इलाकों में तेज आंधी चलने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। राज्य की कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –

दिल्ली में मौसम (Delhi ka Mausam) पिछले कई दिनों से खराब चल रहा है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आज 4 मई को राजधानी में हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिन में भी आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बरसात का सिलसिला शुरू होने से तापमान में गिरावट आई है और दिल्ली पश्चिम को भयंकर गर्मी से राहत मिली है।

महाराष्ट्र का मौसम –

आईएमडी के मुताबिक महाराष्ट्र (Maharashtra Weather) में 5 मई तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इस दौरान मौसम सामान्य रूप से स्थिर बना रहेगा। हालांकि 6 से 9 मई के बीच राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। इसके साथ ही शुरुआती दिनों में मौसम उपेक्षाकृत स्थिर रहने के बाद सप्ताह के दूसरे भाग में गर्मी का प्रभाव थोड़ा बढ़ सकता है। कुल मिलाकर महाराष्ट्र में इस अवधि के दौरान मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। लेकिन धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –

राजस्थान के मौसम (Rajasthan Ka Mausam) की बात करें तो यहां पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे में श्रीमाधोपुर में सबसे अधिक 48 मिली मीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, हाल ही में तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली है।

इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में जमकर बादल बरसे हैं। सबसे ज्यादा बारिश श्रीमाधोपुर में दर्ज की गई है। इस समय राज्य की ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है और तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

Leave a Comment