Bank Holidays : मई में इतने दिन लटका रहेगा बैंक पर ताला, RBI ने जारी की लिस्ट

May Bank Holidays: अप्रैल का महीना समाप्ति के कगार पर है और अब मई महीने की शुरुआत होने वाली है। नए माह की शुरुआत से पहले ही आरबीआई की ओर से मई महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट (May Bank Holiday List) जारी कर दी गई है। अगर आप भी मई महीने की शुरुआत में बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने का सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानिए आरबीआई लिस्ट के मुताबिक मई में कितने दिन बैंक हॉलिडे रहने वाला है।

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
दरअसल, आपको बता दें कि RBI की छुट्टियों का कैलेंडर (RBI Holidays Calendar) आ गया है, इसके मुताबिक, इस महीने में 31 में से कुल 12 दिन बैंक की छुट्टियां पड़ रही हैं। इन छुटि्टयों में वीकली ऑफ के साथ ही कुछ त्योहार और जयंती भी शामिल हैं।

मई 2026 में इन तारीखों पर रहेगी बैंक की छुट्टियां
आरबीआई लिस्ट (RBI List Bank Holidays) के अनुसार 1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी रहने वाली है और 3 मई को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही 7 मई को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी और 9 मई को दूसरे शनिवार के चलते हर महीने बैंकों की छुट्टी रहती है। इसके अलावा 10 मई को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे।
वहीं, 17 मई को रविवार के चलते साप्ताहिक अवकाश (May Bank Holidays List) रहने वाला है और 23 मई को चौथा शनिवार के चलते हर महीने बैंक की छुट्‌टी रहने वाली है। 24 मई को साप्ताहिक अवकाश के चलतेदिन भी बैंक बंद रहेंगे।इसके साथ ही 25 मई को महाराणा प्रताप जयंती के चलते छुट्टी रहने वाली है। बता दें कि ये छुट्टी कुछ ही राज्यों में रहेगी, सभी राज्यों में एकसमान छुटि्टयां नहीं रहेंगी। इसके साथ मई के आखिरी दिन 31 मई को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे।

एक जैसें रहेंगे वीकली ऑफ
बता दें कि इस लिस्ट (Bank Holidays May 2026) के अनुसार ये हो सकता है कि -किसी किसी राज्य में अवकाश अलग हो। लेकिन वीकली ऑफ तो एक जैसे ही रहने वाले हैं। इसके साथ ही कुछ जगहों पर क्षेत्रीय त्योहारों या स्थानीय आयोजनों के चलते कुछ और छुट्टियां भी हो सकती हैं। अगर आपको भी मई के महीने में बैंक से जुड़े कुछ भी काम हैं, तो आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें।

Leave a Comment