Weather Forecast : देश के कई राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। लगातार तापमान में बढ़ौतरी से कई राज्यों में हीटवेव जैसे हालात बने हुए है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में तूफानी बारिश (Weather Forecast) को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को तपीश भरी गर्मी से राहत मिलेगी। खबर में जानिए किन राज्यों में तूफानी बारिश हो सकती है।
आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश
IMD के मुताबिक आगामी दिनों में और खासतौ पर 29 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में मौसम (Mausam Ka Taja Updates) एकदम सख्त रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 55 की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम
दिल्ली-NCR (Delhi NCR Ka Mausam) में गर्मी अपने चरम पर हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। आईएमडी के अनुसार आज 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव आ सकता है और अधिकतम तापमान कम होकर 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। कल 29 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा और 30 अप्रैल को आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि दिल्ली में 1 मई और 2 मई को मौसम एक बार सामान्य होने लगेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।
यूपी के मौसम का हाल
यूपी के मौसम (यूपी के मौसम ) की बात करें तो यूपी में 28 अप्रैल से 2 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, ज्योतिबाफुले नगर, औरैया, आगरा, मथुरा, महामायानगर, जालौन, फिरोजाबाद, बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हो सकता है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
बिहार में होगी आंधी के साथ बारिश
मौसम विभाग ने बिहार (Bihar Weatherr News) के आज 13 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक 13 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है और इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं। अगले 48 घंटे में उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
राजस्थान (Rajathna Ka Mausam) में आज 28 से 30 अप्रैल तक मौसम विभाग ने जयपुर, अलवर और आसपास के हिस्सो में तेज हवाओं और हल्की बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जैसे कई इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश और धूल भारी हवाएं चल सकती है। राजस्थान में आज 28 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कई इलाकों में बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।
एमपी में पड़ेगी भीषण गर्मी
एमपी के मौसम (weather of MP) की बात करें तो एमपी में आज 28 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच सागर, छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर, रीवा, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंदसौर, नीमच और बालाघाट में भयंकर गर्मी पड़ने को लेरक पूर्वानुमान जाररी किया है। वहीं, भोपाल में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।
किन राज्यों में कितना रहेगा तापमान
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि आज 28 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40°C रह सकता है और न्यूनतम तापमान 27°C तक रह सकता है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में अधिकतम-न्यूनतम तापमान 31°C-27°C,चेन्नई में अधिकतम तापमान 34°C व न्यूनतम तापमान 28°C तक रह सकता है। इसके साथ ही कोलकाता में अधिकतम-न्यूनतम तापमान (Maximum-Minimum Temperature in Kolkata) 36°C व 26°C तक रहने की संभावना है और लखनऊ में अधिकतम-न्यूनतम तापमान 41°C-27°C, पटना में अधिकतम तापमान 36°C व न्यूनतम तापमान 25°C तक रह सकता है और रांची में अधिकतम तापमान 37°C व न्यूनतम तापमान 25°C, भोपाल में अधिकतम-न्यूनतम तापमान 41°C-28°C, जयपुर में अधिकतम तापमान 41°C व न्यूनतम तापमान 27°C, शिमला में अधिकतम -न्यूनतम तापमान 28°C-15°C, नैनीताल में अधिकतम-न्यूनतम तापमान 30°C-20°C तक रह सकता है।
उत्तराखंड के मौसम का हाल
उत्तराखंड (Uttrakhand Ka Mausam) में आज 28 अप्रैल को चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चंपावत और अल्मोड़ा में तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान, देहरादून में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
केरल में अभी नहीं होगी बारिश
केरल के अधिकतर इलाकों में गर्मी और उमस का दौर जारी है। कई जिलों में तापमान (Kerala Ka Weather Temprature) ज्यादा रिकॉर्ड किया गया और बारिश दर्ज नहीं की गई। आईएमडी के अनुसार बारिश के आसार अभी बने हुए हैं, फिर भी केरल को भीषण गर्मी से राहत पाने का इंतजार करना होगा। आईएमडी के अनुसार पलक्कड़ जैसे इलाकों में भारी बारिश न होने तक तापमान ज्यादा रह सकता है।
तमिलनाडु में आगामी दिनों में मौसम
तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयंबटूर और इरोड के साथ ही पश्चिमी तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश के आसार है। इस दौरान बारिश तीन 3 दिन जारी रहने की संभावना है। तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव के चलते 30 अप्रैल से 2 मई के बीच भारी बारिश के आसार है।
अभी तमिलनाडु (Weather in Tamil Nadu) में एक हफ्ते तक बारिश का सिलसिला जारीरहने वाला है। पश्चिमी घाट के जिलों के साथ ही दक्षिणी तमिलनाडु के तटीय इलाकों में आज से अगले तीन दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 1 और 2 मई के लिए खास अलर्ट जारी किया है, जिसमें सलेम, कृष्णागिरी और धर्मपुरी जैसे जिलों में भारी बारिश के आसार है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
हिमाचल में मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश (Weather in Himachal Pradesh) में आज 28 अप्रैल से शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना में भारी बारिश के आसार है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाके में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, मनाली में आज 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में बारिश से गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग (IMD Hailstorm Alert) का कहना है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार है। मैदानी इलाकों जैसे पंजाब और हरियाणा में 29 अप्रैल तक ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश के आसार है।
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
इसके साथ ही देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून (Monsoon Updates 2026) जैसी स्थिती बनने लगी है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आगामी कुछ दिनों तक बारिश के आसार है। इसके साथ ही नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा एमपी, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी हल्की बूंदाबांदी (Weather In Chattisgarh) के आसार है। दक्षिण भारत के राज्यों जैसे केरल और आंतरिक कर्नाटक में 29 अप्रैल के आस-पास बारिश बढ़ सकती है। इसके अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में अभी भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है।