Gold Price : एक ही दिन में इतना सस्‍ता हुआ सोना, अब 10 ग्राम के लिए देने होंगे इतने रुपये

Gold Price : शादी-ब्याह के सीजन में आज सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में कमी आई है। एक ही दिन में सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ी है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस गिरावट के बाद सोने-चांदी के रेट (Gold-Silver Price today) क्या चल रहे हैं और किन कारणों के चलते सोने में गिरावट आई है।

किन कारणों से गिरा सोना
आज 28 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान की तरफ से आए शांति प्रस्ताव की खबरों के बाद सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोने-चांदी की मांग में नरमी देखी गई है, जिससे घरेलू वायदा बाजार (MCX Gold Price) में दोनों कीमती धातुओं के दाम में कमी आई है।

24 कैरट से 18 कैरेट गोल्ड का भाव
MCX पर 05 जून 2026 की एक्सपायरी वाला सोने का भाव (Sone Ke Bhav) आज 28 अप्रैल को 1,51,625.00 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीते दिनों के मुकाबले इसमें 96.00 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली से कीमतों के चलते यह गिरावट आई है।
देशभर में अभी 24 कैरट गोल्ड का भाव (24 Carat Gold Rate) 1,53,700 रुपये से 1,53,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरट गोल्ड का भाव 1,40,890 रुपये से 1,41,050 रुपये और 18 कैरट सोने का भाव 1,15,270 रुपये से 1,15,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी में आई इतनी गिरावट
वैश्विक तनाव में कमी के चलते सर्राफा बाजार की चमक फीकी पड़ रही है। आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोना-चांदी (Sone Chandi Ke Rate) लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। चांदी में तो 1,100 रुपये से अधिक की गिरावट देखी गई है।
चांदी (chandi Ke Rate) के इन्वेस्टर्स को इस गिरावट के चलते बड़ा झटका लगा है। 05 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत 1,143.00 रुपये कम होकर 2,40,681.00 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। औद्योगिक मांग में कमी और ग्लोबल सेंटिमेंट बदलने से चांदी की कीमतों में नरमी आई है।

बाजार जानकारों ने कही ये बात
बाजार जानकारों का कहना है कि, ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता की खबरों से मार्केट में डर का माहौल कम हुआ है। वैसे तो जब युद्ध की स्थिति होती है तो सोना बढ़ता है, लेकिन अब स्थिति सुधरने की उम्मीद से इन्वेस्टर्स सोने (Gold Price Updates) से पैसा विड्रा कर शेयर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं।

Leave a Comment