Haryana Markets : ये हैं गुरुग्राम के सबसे सस्ते बाजार, 500 रुपए में कर सकेंगे झोला भर शापिंग

Cheap Shopping Markets in Gurugram : शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी शापिंग का प्लान कर रहे हैं तो आप हरियाणा के गुरुग्राम में विजिट कर सकते हैं। गुरुग्राम में कई मॉल और लोकल मार्केट मौजूद हैं,जहां से आप कम कीमत में शापिंग (Cheap Shopping Markets) कर सकते हैं। इन मार्केट में आपको 500 रुपए में हर जरूरी सामान मिल सकता है। खबर में जानिए इन मार्केट के बारे में-

गलेरिया मार्केट है बेस्ट
आप चाहे तो शापिंग करने के लिए गुरूग्राम के गलेरिया मार्केट (Galleria market in Gurgaon ) में विजिट कर सकते हैं। यहां पर आपको सभी बड़े-बड़े ब्रांड्स के स्टोर में शॉपिंग कर सकेंगे। यहां पर सभी चीजों की खरीदारी करने के लिए बहुत सारे स्टोर्स मौजूद हैं।

कुतुब प्लाजा है बेस्ट शापिंग डेस्टिनेशन
गुड़गांव की गलियों कुतुब प्लाजा बेस्ट शापिंग (Qutub Plaza in Gurugram ) डेस्टिनेशन है। बता दें कि यह एक स्ट्रीट प्लाजा है। गुड़ागांव की ये डेस्टिनेशन घूमने और शॉपिंग के लिए बेस्ट और सस्ती जगह है। गुरूग्राम में सबसे अच्छे शॉपिंग प्लेस में से एक कुतुब प्लाजा में आपको बजट के हिसाब से कपड़े और एक्सेसरी मिल जाएंगे।

गुड़गांव का बंजारा मार्केट है बेस्ट
गुरुग्राम का बंजारा मार्केट (Banjara Market in Gurgaon ) में आप कम कीमत में आसानी से शापिंग कर सकते हैं। बंजारा मार्कट में घर की साज सजावट के सामान किफायती दरों पर मिल जाते हैं। यहां से आप सुंदर क्रॉकरी, फर्नीचर, कालीन, घर की सजावट का सामान बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस मार्केट में आपको 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक का घर का सामान आसानी से मिल जाएगा।

हांगकांग बाजार में कर सकते हैं शापिंग
गुरूग्राम का हांग कांग बाजार (Hongkong Bazaar in Gurugram ) भी डेली शापिंग के लिए एकदम बेस्ट है। इस मार्केट में रोजमर्रा से जुड़ी हर चीज बेहद कम दाम में उपलब्ध है। हांग कांग शॅपिंग के लिए एकदम बेस्ट प्लेस है। यहां से आप रोजमर्रा के घरेलू सामान कम कीमत में खरीद सकते हैं।

गुड़गांव में भी है सदर बाजार
दिल्ली ही नहीं बल्कि गुड़गांव (Sadar Market in Gurgaon ) में भी सदर बाजार है, जहां पर आप सभी चीजें थोक रेट पर खरीद सकते हैं। गुरूग्राम के सदर बाजार आप कम कीमत में ज्यादा सामान की खरीदी कर सकते हैं। बता दें कि यह गुरूग्राम मे सबसे अच्छे शॉपिंग प्लेस में से एक है।

Leave a Comment