Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघा, IMD ने किया अलर्ट जारी

Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में प्रदेश (Haryana Weather Update ) के कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिलने वाली है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-

कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि आज 2 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New Western Disturbance Active) हो गया है, जिसका प्रभाव प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि सूबे में 7 मई तक कई जिलों में मौसम अस्थिर रह सकता है। कहीं हल्की बारिश होगी, तो कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है और खासकर उत्तर और दक्षिण हरियाणा के जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक ये बदलाव अचानक नहीं बल्कि धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैल सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा में मौसम में बदलाव
हरियाणा में मौसम (Haryana Ka Mausam) में बदलाव का प्रभाव तापमान पर साफ नजर आ रहा है। बीते दिनों औसत अधिकतम तापमान में 2।3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य से तकरीबन 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि महेंद्रगढ़ में अभी अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में तापमान में तकरीबन 2 डिग्री का इजाफा हो सकता है, लेकिन इसके बाद 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

कब-कब होगी हरियाणा में बारिश
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आगामी दिनों 3, 6 और 7 मई को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं 4 और 5 मई को कई जिलों में हल्की बारिश के आसार है। इस दौरान बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और गरज-चमक और मौसम के बार-बार बदलने की स्थिती बनी रहने की संभावना है। यानी पूरे हफ्ते मौसम स्थिर नहीं रहने वाला है।

किन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा (Haryana Weather Update) में आज 2 मई को पंचकूला, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 3 से 6 मई के बीच प्रदेश (Haryana Weather Forecast) के कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आज 2 मई को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जैसे इलाको में हल्की बारिश के आसार है।

Leave a Comment