8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स सैलरी में हाइक को लेकर बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के अनुसार नए पे कमीशन (8th Pay Commission News) के तहत कर्मचारियों की सैलरी 72,000 रुपये हो सकती है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि नए पे कमीशन में कितना फिटमेंट फैक्टर हो सकता है और सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है।
क्या है कर्मचारी संगठन की मांगे
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कर्मचारी संघों और स्टाफ एसोसिएशनों के साथ बैठक हो चुकी हैं। कई कर्मचारी संगठनों ने पैनल के समक्ष कई मांगे रखी हैं, जिस बेस पर सैलरी हाइक और भत्तों में संशोधन तय किया जाएगा। कर्मचारी संगठन ने कई मांगे रखी है और इन मांगो में नई पेंशन योजना और यूपीएस की जगह पुरानी पेंशन योजना (Old pension scheme) को वापस लागू करने की मांग की है।
पोर्टल पर मेमोरेंडम अपलोड करने में आ रही दिक्कतें
वैसे तो पहले भी NC-JCM और BPS जैसे कर्मचारी संगठनों (Employee organizations) ने आयोग को पत्र लिखकर पोर्टल पर मेमोरेंडम या ज्ञापन अपलोड करने में जो तकनीकी खामियां आ रही है, उसकी शिकायत की थी। अब इस बार भी सही जानकारी मिलने में दिक्कत हो रही है।
क्या है इस बैठक का मकसद
दिल्ली में यह जो बैठक हुई है, उसका मकसद मिनिमम बेसिक पे, फिटमेंट फैक्टर, अलाउंसेज, पुरानी पेंशन योजना (Old pension scheme) की बहाली जैसे प्रमुख मुद्दों पर कर्मचारी यूनियनों की मांगों को जानना और उन पर विचार-विमर्श के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचना है। इन मांगो में कर्मचारियों ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अंतिम आहरित वेतन (Last drwan salary) का 67 प्रतिशत पेंशन के रूप में देने का प्रस्ताव रखा है।
कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
NC-JCM ने आयोग के समक्ष 3.83 के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) के साथ 69,000 रुपये की न्यूनतम बेसिक सैलरी (Employees Minimum Basic Salary) की मांग की है और सालाना 6 प्रतिशत इंक्रीमेंट की मांग की है। गौर करने वाली बात यह है कि कुछ कर्मचारी यूनियन 72,000 रुपये की न्यूनतम सैलरी करने की मांग कर रहे हैं और 4.0 का फिटमेंट फैक्टर और पुरानी पेंशन स्कीम को दोबारा लागू करने की मांग कर रहे हैं।