Delhi के 48 गांवों को शहरीकृत घोषित करने की मंजूरी, नियोजित विकास का रास्ता खुला

Delhi News : राजधानी दिल्ली के 48 गांवों को अब शहरीकृत किया जाएगा। जिससे इन गांवों का विकास हो सकेगा। खबर में जानिए किन गांवों का होगा विकास विस्तार से।

48 गांवों के शहरीकरण को मिली मंजूरी

इसी साल 2026 को फरवरी में डीडीए ने निगम के पास प्रस्ताव भेजा। एमसीडी ने डीडीए के इस प्रस्ताव
को मंजूरी दे दी। मंजूरी मिलने से इन 48 गांवों के विकास का रास्ता खुल गया। जिससे वहां बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस विषय में एमसीडी की स्थायी समिति अध्यक्षा सत्या शर्मा ने इसपर कहा कि दिल्ली के आसपास के गांव जो शहर के में ढल चुके है। उन्हें इसमें शामिल किया गया है। इसे मंजूरी मिल चुकी है जिसके बाद इसे सदन में प्रस्ताव पारित किया जाना है।

बुनियादी सुविधाएं हो सकेगी मजबूत

सदन में पारित होने के बाद इसे लागू किया जाना हे। इसके लागू होते ही इन क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, सीवर निकासी, स्ट्रीट लाइट और कूड़ा प्रबंधन जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जोरपूर्वक ध्यान दिया जाएगा। इससे इन इलाकों का इंफ्रास्ट्रचकर मजबूत हो सकेगा। साथ ही इन इलाकों में अवैध निर्माणों में भी कमी आएंगी।

लैंड पूलिंग का मिलेगा लाभ

इन गांवों के शहरीकरण में तबदिल होने के बाद जमीन का उपयोग खेती के अलावा मकान या व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा इनको लैंड पूलिंग का लाभ मिलेगा। यानी इससे विकसित जमीन के बदले हिस्सा मिलता है और जमीन की कीमत बढ़ती है। शहरीकाण होने के बाद MCD या DDA के अंडर आने के बाद सीवेरेज,स्ट्रीट लाइट, पार्क और सफाई की सुविधाएं बेहतर होती हैं। वहीं अगर कोई घर या दुकान बना रहा है तो लेआउट प्लान को आधिकारिक मंजूरी मिलती है, जिससे निर्माण कानूनी रूप से वैध होता है। इसके साथ संपति की कीमत बढ़ जाती है जिससे बैंक से लोन आसानी से मिलता है। साथ ही रोजगार के अवसर खुलते हैं।

इन गांवों को किया जाएगा शामिल

गांवों से शहरीकरण में उत्तरी दिल्ली के पल्ला, सिंघोला, बाकोली, हमीदपुर, ताजपुर कलां, कादीपुर, मुंगेशपुर, निज़ामपुर, औचंदी, शाहपुर गढ़ी, रसीदपुर, ततेसर गांव शामिल होंगे। वहीं पश्चिमी दिल्ली के झटीकरा, कंगनहेरी, दालुतपुर, राजपुर कलां, घुम्मनहेड़ा, रावता, ढांसा, खैरा, ईसापुर, बाकरगढ़, गालिबपुर, मुंडेला कलां, मुंडेला खुर्द, सुरखपुर गांवों को दिल्ली शहरीकरण का दर्जा मिलेगा। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के छावला, बिंदापुर, डाबरी, असालतपुर खवाद, रेवला खानपुर, जफ़राबाद, बडूसराय, दौराला, राघवपुर, शिकारपुर, नानकहेड़ी। वहीं अन्य इलाकों के सभावपुर, जगतपुर, बदरपुर खादर, खानपुर खनाल, चिल्ला गांवो को शहरीकरण किया जाएगा।

Leave a Comment