Haryana में नए 4 लेन हाईवे को मिली फाइनल मंजूरी, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Haryana New Highway : हरियाणा में विकास की रफ्तार तेज करते हुए सरकार ने हाल ही में नए 4 लेन हाईवे को मंजूरी दे दी है। प्रदेश में नए हाईवे के निर्माण से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और साथ ही यात्रा का समय बच सकेगी। इस नए 4 लेन हाईवे (Haryana Fourlane Highway) के बनने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। खबर में जानिए नए 4 लेन हाईवे के निर्माण से किन शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

किस रोड को बनाया जाएगा फोरलेन
दरअसल, आपको बता दें कि कैथल से यमुनानगर (Kaithal-Yamunanagar Fourlane Highway) तक जाने वाले प्रमुख रास्तो को अब फोरलेन किया जाने वाला है, इसकी जानकारी CM नायब सैनी ने बजट भाषण के दौरान दी। सरकार की इस पहल से कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के बीच आवागमन सुगम होगा, क्योंकि इससे पहले लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते इस रास्ते पर जाम और दुर्घटनाओं की परेशानी रही है।

MDR-119 का होगा चौड़ीकरण
बता दें कि कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट (Kaithal-Yamunanagar Fourlane Highway Project) के तहत MDR-119 को कैथल से ढांड होकर के कुरुक्षेत्र तक चौड़ीकरण किया जाने का प्लान है। इसके साथ ही स्टेट हाईवे-6 (Expansion of MDR-119) को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर होते हुए यमुनानगर तक फोरलेन में विकसित किया जाने का प्लान है। यह रास्ता आगे चलकर NH-152D,NH- 44 और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

जमीनों की कीमतों में होगी बढ़ौतरी
जानकारों का मानना है कि हाईवे के चौड़ीकरण से आसपास की जमीनों की कीमतों (jamin Ke Rate) में इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कारोबार को नई दिशा मिलेगी और छोटे व्यापारियों, उद्योगों और किसानों को अपनी उपज और उत्पाद तेजी से बाजार तक पहुंच सकेंगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) ने बजट में कुरुक्षेत्र जिले को 15 बड़े विकास प्रोजेक्ट देने का ऐलान किया है।
इनमें नया खेल स्टेडियम (New Sports Stadium) भी जोड़ा गया है। सरकार की ओर से इन प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने का मकसद रखा गया है। यानी की सब मिलाकर कैथल-यमुनानगर हाईवे के फोरलेन बनने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

Leave a Comment