Namo Bharat : अगर आपको नोएडा फरीदाबाद का सफर बहुत ज्यादा करना पड़ता है तो ये आपके काम
की खबर है। गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर बनने से आपकी यात्रा और भी आसान हो जाएगी। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं।
15 करोड़ की लागत से तैयार होगी परियेाजना
नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के अंतिम अलाइनमेंट को सीएम सैनी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 15 करोड़ है। इस परियोजना के लागू होने से दिल्ली इलाके के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
गुडगांव से फरीदाबाद का सफर 40 मिनट में होगा तय
इस नए कॉरिडोर के शुरू होने के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। इससे जाम, लंबा समय और अनिश्चितता रोजमर्रा की समस्या कम होगी। जिससे गुरुग्राम से नोएडा तक सफर करने में 2 या डेढ़ घंटा लगता था उसके बजाय अब यह सफर 40 मिनट में पूरा हो जाएगा। क्योंकि नमो भारत 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। जिससे ये आपको स्टेशन पर हर 5 से 7 मिनट के अंतराल पर मिल जाएगी। इसके शुरू होने से सड़कों पर भीड़भाड़ कम होने की उम्मीद है।
नमो भारत का रूट प्लान ये होगा
गुरूग्राम के इफ्को चौक से शुरू होकर मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-52 और ग्वाल पहाड़ी जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगा। यानी यह रूट 14.5 किमी का होगा। उसके बाद फरीदाबाद सेक्शन में यह सैनिक कॉलोनी से शुरू होकर एनआईटी और बाटा चौक जैसे आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरेगा और आगे बढ़ते हुए बादशाहपुर के पास तक पहुंचेगा।
इसकी यहां तक की यात्रा 16 किमी की होगी। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी एफएनजी एक्सप्रेसवे के जरिए सेक्टर 141/168 क्षेत्र से जुड़ेंगी और इसका अंतिम स्टेशन सूरजपुर जंक्शन होगा।
इस साल के आखिरी माह में शुरू होगा काम
इस परियोजना के काम की शुरूआत दिसंबर तक हो सकती है। इसके निर्माण में 18 मॉर्डन स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। यह कॉरिडोर 64 किमी लंबा होगा, जिसमें 52 किमी हिस्सा हरियाणा में आएगा।