Haryana News : पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के 40 गांव बनेंगे हाईटेक, आधुनिक सुविधाओं को मिलेगी प्राथमिकता

Haryana News : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जिले के 40 गांवों के मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए रोडमैप को प्रस्तुत किया। खबर में विस्तार से जानते हैं की किस जिले के गांव हाईटेक बनेगें।

रोडमैप किया प्रस्तुत

करनाल में अपने आवास पर हुई बैठक में मनोहर लाल ने हाईटेक बनने वालों गांवों का पूरा रोडमैप को प्रस्तुत किया गया। इस रोडमैप में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत करनाल के 40 गांवो को शामिल किया गया जो मॉडल गांवों के रूप में उभरेंगे। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी, सरपंच आदि की मौजूदगी में तीन बैठकें चली। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों में बजट के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

सीएसआर फंड से उपलब्ध करवाएं जाएंगे संसाधन

मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के अलावा सांसद निधि, विधायक निधि और सीएसआर फंड के माध्यम से संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिससे आने वाले 5 वर्षों में गांवों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। बैठक में साथ ही हाल फीलहाल में चल रहे विकास के कार्यों पर नजर डाली गई। साथ ही ये भी कहा गया अगर किसी प्रकार की कोई बजट से संबंधित कोई दिक्कत आए तो उसको दूर किया जाएगा।

मॉर्डन सुविधाओं से लैस होंगे गांव

मनोहरलाल ने कहा कि करनाल जिले के 40 गांवों को हर तरीके की सुविधाओं से लेस किया जाएगा। जिससे गांवों में ग्राम सचिवालय, व्यायामशाला, शिवधाम, फिरनी, स्ट्रीट लाइट, स्कूलों में अतिरिक्त कमरे, चारदीवारी, शौचालय, ई-लाइब्रेरी, तालाब और सीवरेज जैसी सुविधाएं गांव में मिल सकेगी।

जमीन की व्यवस्था ग्राम पंचायत को करनी होगी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार केवल बजट जारी करेगी। जितनी की आवश्यकता होगी उसको पूरा करने के लिए ग्राम पंचायतों को सहयोग करना होगा।

विकसित हरियाणा का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की कड़ी में इस कदम को उठाया गया है। साथ ही ये कहा कि योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है।

बैठक में ये रहे मौजूद

मनोहर के आवास पर चली इस बैठक में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, असंध विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठन, डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment