Weather Alert : इस बार नौतपा में नहीं होगी ज्यादा गर्मी, बारिश से मिलेगी राहत

Weather Alert : इस बार नौतपा में पड़ने वाली तेज गर्मी से राहत मिलेगी। क्योंकि मौसम विशेषज्ञों ने सूचना देते हुए बताया कि इस बार नौतपा में मौसम बदलाव की उम्मीद है।

नौतपा में बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई में गर्मी का आक्रामक रूप देखने को नहीं मिलेगा। उनका कहना है कि इस बार नौतपा में मौसम बदलेगा। जिससे मई माह में हर साल तापमान 48 डिग्री तक पहुंच जाता है। मगर, इस बार मौसम में बदलाव के कारण तापमान नहीं बढ़ेगा। यानी मई माह का महीना सुहावना जाने वाला है।

सामान्य से कम रहेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मई माह में करीब 8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। जिसकी वजह से हवाएं, आंधी और हल्की बरसात देखने को मिलेगी। विशेषज्ञों ने बताया कि इस महीने के पहले 15 दिनों में तापमान सामान्य से कम रहेगा। उसके बाद हल्कि गर्मी और बरसात होने का अनुमान है।

हीट वेव का भी अलर्ट

पूरे मई माह में केवल 5-6 दिन तक लू भी चलेगी। विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में डीप डिप्रेशन के कारण चक्रवातीय तूफान आ सकता है जिससे हीट वेव का असर कम होगी और नौतपा में गर्मी से राहत मिलेगी।

निर्धारित समय से पहले दस्तक देगा मानसून

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में प्रशांत क्षेत्र में ईएनएसओ-तटस्थ परिस्थितियां अल नीनो की ओर बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों
के मुताबिक निर्धारित समय पर दस्तक देगा।

Leave a Comment