Haryana Weather 3 May : हरियाणा में बीते कुछ दिनों गर्मी की तपीश लगातार बढ़ी है। ऐसे में हरियाणावासियों को अब भयंकर गर्मी से राहत मिलने वाली है। अब जल्द ही हरियाणा में 4-4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाले हैं, जिससे प्रदेश (Haryana Weather 3 May) में गर्मी पर ब्रेक लगेगी और लोगों को राहत मिलेगी। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
हरियाणा के मौसम का हाल
बीते दिनों प्रदेश (Haryana Weather Updates) में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है और शाम को प्रदेश के कई इलाको में धुआंधार आंधी चली है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 3 मई को बादलों का आवाजाही देखने को मिलने वाली है और कही-कहीं बारिश और बूंदाबांदी के आसार है।
कब -कब एक्टिव होंगे पश्चिमी विक्षोभ
IMD के मुताबिक मई के पहले पखवाड़े में एक के बाद एक चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Four Western perturbation active) हो सकते हैं, जिसके चलते आंधी-बारिश के आसार हैं। 30 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से बादलों की आवाजाही लगी हुई है। अब मौसम विभाग ने 5 मई और 8 मई को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने को लेकर आसार जताए हैं।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
नए-नए पश्चिमी विक्षोभ (New-Western Disturbances) के एक्टिव होने से मई के पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य से कम रहेगा। आज हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में धूप के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज रात से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि कल 4 मई को कुछ इलाकों में हल्के बादलों (Haryana Rain Alert) की आवाजाही लगी रह सकती है औरशाम को धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट है।
इसके साथ ही 5 मई को उत्तर और पश्चिमी हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश (Haryana Rain Updates) की संभावना है। वहीं, 6 मई को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके बाद 7 मई को एक बार फिर तापमान में बढ़ौतरी होगी और 8 मई को पारा 42 को छू सकता है।