8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग का इंतजार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगियो में लगातार बढ़ रहा है। अब इसी बीच नई लिस्ट आ गई है। NC-JCM की ओर से अपना मेमोरेंडम केंद्र सरकार और आयोग (8th Pay Commission Update) को सौपां है। NC-JCM ने कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन, महंगाई भत्ते के साथ अन्य बदलावो की मांग की है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
जानिए क्या है कर्मचारियों की बड़ी मांगें
कर्मचारी संगठनों ने आयोग के समक्ष मांग रखी है तो न्यूनतम सैलरी (8th pay commission salary hike ) को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 69,000 रुपये किया जाना चाहिए। इसके साथ ही हर साल 6 प्रतिशत का इजाफा और प्रमोशन के समय कम से कम 10,000 रुपये की बढ़ौतरी की मांग रखी गई है। संगठन ने मांग रखी है कि कर्मचारियों को कम से कम 30 दिनों का न्यूनतम बोनस मिले और ग्रेच्युटी के नियमों में आयोग की तरफ से ढील दी जानी चाहिए।
पे स्केल-1, 2, 3 में कितना बढ़ेगा वेतन
संगठन ने मांग की है कि पे स्केल-1 में जहां अभी सैलरी (Current Salary in Pay Scale-1) 18,000 से 56,900 रुपये के बीच है, उसे महंगाई से बढ़ाकर न्यूनतम 69,000 रुपये कर दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही पे स्केल-2 में अभी वर्तमान सैलरी 21,700 से 69,100 रुपये के बीच है, उसे बढ़ाकर 83,200 रुपये किया जाना चाहिए। इसके अलावा पे स्केल-3 में कर्मचारियों का वर्तमान वेतन 29,200 से 92,300 रुपये के बीच है, जिसे बढ़ाकर न्यूनतम 1,12,000 रुपये करने की मांग (memorandum minimum salary pay ) की गई है।
छुट्टियों को लेकर बड़े बदलाव की मांग
संगठन की ओर से मांग की गई है कि कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर बड़े बदलाव की मांग की गई हैं। इसमें मैटरनिटी लीव को 240 दिन और पैटरनिटी लीव को 45 दिन तक बढ़ाने की बात मेमोरेंडम में शामिल की गई है। वहीं अर्न्ड लीव (Earned Leave) को बिना किसी सीमा के जमा करने की मांग रखी है।
इनकैशमेंट की सर्विस देने की मांग
दरअसल, बता दें कि संगठन की इन मांगो में लीव इनकैशमेंट को 600 दिन तक करने की जानकारी मिली है। इसके साथ ही 20 साल की नौकरी पूरी होने पर 50 प्रतिशत इनकैशमेंट की सर्विस देने की मांग (Demand for incashment service) की गई है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए अलग से मेडिकल लीव और 60 दिन का पैरेंट केयर लीव देने की मांग कर्मचारी संगठन की ओर से की गई है।