Electric SUV : इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब इलेक्ट्रिक एसयूवी का ट्रैंड देखने को मिल रहा है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। क्योंकि भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिमांड देखते हुए कंपनिया बाजार में ईवी कारों को लेकर आ रही है।
इस साल में लॉन्च होगी Maruti Suzuki e Vitara
Maruti Suzuki e Vitara कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसे इस माह में लॉन्च किया जाना है। अगर इस कार में बैटरी की बात करे तो 49 किलोवाट और 61 किलोवाट
के दो बैटरी विकल्प मिलेंगे। इसकी बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर 543 किलोमीटर तक चलेगी।
प्रीमियम लुक में आएगी Toyota Urban Cruiser Ebella
Toyota Urban Cruiser Ebella का डिजाइन ज्यादा शार्प और प्रीमियम देखने को मिलेगा।
इसमें वितारा की तरह 48.8 किलोवाट और 61.1 किलोवाट की बैटरी दी जाएगी, जो अधिकतम 543 किलोमीटर तक की रेंज की होगी। जानकारी के अनुसार टोयोटा की यह पहली इलेक्ट्रिक कार होगी।
Tata Sierra का इलेक्ट्रिक अवतार
Tata Sierra का अब इलेक्ट्रिक अवतार आपको देखने को मिलेगा। इसमें 55 या 65 किलोवाट की बैटरी होगी जो लगभग 500 किलोमीटर की रेंज देगी।
Tiago EV Facelift में नया लुक
Tata Tiago EV का फेसलिफ्ट जिसमें नया लुक और डिजिटल डैशबोर्ड मिलेगा।जानकारी के अनुसार इसमें हालांकि बैटरी और रेंज पहले जैसी ही रहेगी।
की हाईटेक ईवी कार
Tata Avinya Sportback कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार होगी जो हाई-टेक होगी। जानकारी के अनुसार इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। अगर इसकी रेंज की बात करे तो 600 किलोमीटर से ज्यादा होने की उम्मीद है।