Weather Alert : मई महीने में जहां गर्मी परेशान करती थी। इस बार मौसम में हो रहे बदलाव के साथ मौसम भी सुहावना हो गया है। IMD ने 11 जिलों में ओलावृष्टी और बारिश की अलर्ट जारी किया है। इसकी जानकारी खबर में विस्तार से दी गई है।
4 मई को मौसम रहेगा खराब
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा के कई इलाकों में देर रात बरसात हुई। जिसके कारण तापमान में हल्कि गिरावट हुई है। विभाग ने जानकारी दी कि 4 मई को
हरियाणा में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तेज आंधी और बादल छाए रहने की संभावना है।
इन जिलों में किया अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा केपंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल सहित 11 जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा।
बरसात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ओलावृष्टी की संभावना है।
इन जिलों में होगी हल्कि बरसात
मौसम विभाग ने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, कैथल, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। जिससे 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्कि बरसात हो सकती है।
फसलों का होगा नुकसान
विभाग ने जानकारी दी है कि आंधी और ओलावृष्टि से खेतों में फसल को नुकसान होने का खतरा है। इस पर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जानकाकरी दी है। वहीं मौसम खराब होने की संभावना को बताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की कहा