IMD Rain Alert – देश के लगभग सभी राज्यों में पिछले काफी दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही है। आए दिन गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, लेकिन अब मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं किन राज्यों में बरसेंगे बादल –
मई महीने की शुरुआत देशभर में बारिश के साथ हुई है। बीते कई दिनों से आसमान में काले बादल छा रहे हैं और गरज-चमक के साथ बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने चार से पांच में के दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में 4 से 7 मई, जबकि उत्तराखंड में 4 से 8 मई के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने के आसार जताई गए हैं।
हरियाणा और पंजाब में इस दिन होगी बारिश –
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा-पंजाब (Haryana Punjab Mausam) में 4 और 6 मई के बीच गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 4 से 7 मई के बीच उत्तर प्रदेश में भी तेज आंधी तूफान और गरज चमक के साथ भारी-बारिश होने के आसार जताए हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में अगले 7 दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी में चार और पांच मई को मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 6 मई को भी आसमान में काले बादल नजर आएंगे। दोपहर के बाद बरसात होने की संभावना है। इसके बाद 7 और 8 मई को मौसम सामान्य रहेगा और साफ रहेगा।
राजस्थान में आंधी तूफान का अलर्ट –
मौसम विभाग के मुताबिक 4 में को राजस्थान (Rajasthan Weather) में पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन और आंधी तूफान आने की संभावना है कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
झारखंड में होगी बारिश –
झारखंड के मौसम (Mausam Update) की बात करें तो के लिए कुछ दिनों तक मौसम मिला-जुला रहेगा। 4 और 5 में को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती इलाकों में तेज हवाओं वज्रपात और कहीं-कहीं ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 6 से 9 मई के बीच ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आसमान में काले बादल नजर आएंगे और गरज-चमक के साथ बरसात होगी।
इन राज्यों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी –
मौसम विभाग (Weather Update) ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 4 मई को बरसात होने की संभावना जताई है। वहीं 4 से 5 मई के बीच मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में गरज-चमक के साथ बरसात होगी। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। इसके अलावा, असम, मेघालय, और अरुणाचल प्रदेश में 5 से 7 मई के बीच बादल बरसेंगे और 6 में को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।