Hisar News : शहर की सड़को पर दौड़ रही इलेक्ट्रिक बसों के लिए अब नया बस स्टैंड बनाया जा रहा है। इसको बनाने के लिए अवैध निर्माण हटाने का काम भी शुरू हो गया है। चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
निर्माण कार्य शुरू
इलेक्ट्रिक बसों के लिए अलग से नया बस स्टैंड बनाया जा रहा है। इसके बनाने की औपचारिक शुरूआत हो गई है। इसकी शुरूआती चरण में 3.09 एकड़ पर उगी झाड़ियों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
मॉर्डन तरीके से बनाया जाएगा
इलेक्ट्रिक बसों के लिए बन रहा बस स्टैंड को पूरे मॉर्डन तरीके से बनाया जाएगा। जिससे इलेक्ट्रक बस में सफर करने वाले यात्रियों का सफर आसान और सुविधाजनक होगा। अभी अगर इलेक्ट्रिक बसों की बात करे तो 5 इलेक्ट्रिक बसे शहर की सड़कों पर दौड़ रही है। जो पिछले साल शुरू हुई थी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 5 बसें और हिसार डीपो में शामिल किया जाएगा।
14 करोड़ की लागत से तैयार होगा
यह बस स्टैंड बन जाता है तो इलेक्ट्रिक परिवहन को मजबूती मिलेगी।जानकारी के अनुसार इस नए बस स्टैंड को बनाने की लागत करीब 14 करोड़ आ सकती है। इसके बनने से प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने में आसानी होगी।
जानिए इलेक्ट्रिक बसों का रूट
अभी शहर में 5 इलेक्ट्रिक बसे चल रही है। जो पिछले वर्ष 26 जनवरी पर चलाई गई थी।
इन बसों को आजाद नगर,आधार अस्पताल तक का है। जानकारी के अनुसार आने वाले समय में 50 बसें लाने की योजना है। इन बसों के आने के बाद शहर के अन्य रूटों पर इसे चलाया जाएगा। नए बस स्टैंड पर 10 इलेक्ट्रिक चार्जरों को लगाया जाएगा।