Indian Railways : ट्रेन में सफर के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना भरना पड़ेगा जुर्माना

Indian Railways : अगर आप रात के समय रेलवे का सफर करते हैं। क्योंकि कई बार सफर लंबा होने के कारण लोग रात के समय सफर करना पसंद करते हैं। मगर रात के समय सफर करते समय आपको इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। क्या हैं वो नियम चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।

नियमों को नजरअंदाज किया तो हो सकती है कार्रवाई

ट्रेन में सफर करते समय सभी व्यक्तियों की जिम्मेदारी होती है कि ट्रेन में शांतिपूर्वक सफर करे जिससे सभी का सफर आरामदायक रहे। अगर आप रेलवे के सफर में रेलवे के नियमों को अनदेखा करते हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है और अन्य मामलों में जुर्माना भी लग सकता है।

जानिए सफर के दौरान किन बातों का रखना होता हे ध्यान

अगर आप रात के समय रेल के सफर पर है और अपने फोन पर बात करते समय जोर से चिल्लाते हैं या बोलते हैं। जिससे किसी कि नींद खराब होती है या कोई और आपके ऊंचे बोलने पर किसी ने शिकायत कर दी तो कार्रवाई हो सकती है।

ऊंची आवाज में गाने सुनना

आपको बता दे कि ट्रेन में रात के समय लाउडस्पीकर या ऊंची आवाज में गाना सुनना मना है। म्यूजिक के अलावा ऊंची आवाज में ऑडियो, वीडियो चलाना भी मना है। अगर आपको सुनना जरूरी है तो ईयरफोन लगाकर सुन सकते हैं।

नाइट लाइट का इस्तेमाल

रात के समय ट्रेन के कोच की मुख्य लाइटें बंद कर दी जाती हैं, जिससे यात्री आराम से सो सकें। इस दौरान केवल नाइट लाइट चालू रखी जाती है।

मिडिल बर्थ का नियम

रेलवे नियमों के अनुसार, रात 10 बजे के बाद मिडिल बर्थ वाला यात्री अपनी सीट खोल सकता है। ऐसे में लोअर बर्थ पर बैठे यात्री को उसे रोकने का अधिकार नहीं होता।

रात में टिकट चेकिंग

आमतौर पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक टिकट चेकिंग नहीं की जाती। हालांकि, अगर कोई यात्री इस दौरान ट्रेन में चढ़ता है, तो TTE उसका टिकट चेक कर सकता है।

e-catering के इस्तेमाल कर पहले से बुक करे खाना

रात 10 बजे के बाद ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि डिलीवरी समय पर नहीं पहुंचती। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे e-catering के जरिए पहले से ही खाना बुक कर लें।

Leave a Comment