Haryana News : अब नहीं होगी पानी की कमी, 31 करोड़ की लागत से यहां बना नया जलघर

Haryana News : गर्मियों के दिनों में अक्सर पानी की कीमत बनी रहती है, लेकिन हरियाणा सरकार की तरफ से उठाए गए एक नए कदम के तहत अब लोगों को पानी की समस्या नहीं होगी। हांसी शहर में जल घर का नया वाटर टैंक बनकर तैयार हो चुका है। इस जल घर को बनाने में 31 करोड रुपए की लागत आई है।


हरियाणा राज्य के विकास (Development of Haryana State) की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा रही है। हरियाणा के हांसी शहर (Hansi News) की जनता को गर्मियों में पानी की समस्या से राहत दिलाने के लिए खरड़ रोड पर नया जलघर (New waterworks on Kharar Road) बनाया गया है, जिस पर तकरीबन 31 करोड रुपए की लागत आई है।

वाटर फिल्टर यूनिट (water filter unit) बनाने का कार्य पूरा होने के साथ-साथ यहां पर मोटर्स भी लगा दी गई है। अब इस नए जल घर में केवल बिजली कनेक्शन का इंतजार है जिसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग (public health department) की तरफ से आवेदन कर दिया गया है।


अधिकारियों की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बिजली कनेक्शन (electricity connection) मिलने के बाद जलघर शुरू हो जाएगा और हांसी शहर वासियों को जल्द ही पानी की समस्या से छुटकारा (Get rid of water problems) मिल जाएगा।


2 साल पहले शुरू हुआ था जलघर का निर्माण कार्य


हांसी शहर में खरड़ रोड पर बने इस जल घर का निर्माण (construction work of water tank) कार्य 2 साल पहले शुरू हो चुका था, अब तक इस जल घर पर 31 करोड रुपए की राशि खर्च हो चुकी है। इस जलगर का निर्माण कार्य भिवानी की एक फॉर्म को दिया गया था। खरड़ रोड पर पहले से ही एक जल घर बना हुआ है, जिसके साथ ही नया जलघर (new water tank in hansi) बनवाया जा रहा है इसमें वॉटर टैंक का कार्य पूरा हो गया है। वाटर टैंक की लिकेज जांच के लिए इसमें पिछले 1 महीने से पानी भर गया है और जल घर में नया ट्रांसफार्मर भी लगाया जा चुका है।


गर्मियों में होती है पानी की समस्या


गर्मियों के मौसम (summer season) में अक्सर ज्यादातर शहरों में पानी की समस्या बनी रहती है। हांसी शहर में दो जलघर है। पहले अनाज मंडी (first grain market) के नजदीक पुराना जलघर और दूसरा खरड़ रोड पर नया जलघर है। इन दोनों जल घरों में फिलहाल हर 35 से 40 दिन के बाद पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी (Petwad Distributory) से पानी आता है। अधिकारियों की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलहाल पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में यमुना का पानी आता है लेकिन जब इसे भाखड़ा से जोड़ दिया जाएगा तो जलघरों में पानी की कमी नहीं रहेगी। हांसी से जींद रोड पर स्थित पुराने जलघर में 8 MLD क्षमता की वाटर फिल्टर यूनिट (water filter unit) भी बनाई जा रही है, जिसका कार्य भी पूरा होने वाला है।

Leave a Comment