New Cars : देशभर में गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपनी गाड़ियों को समय-समय पर अपग्रेड किया जाता है। मई 2026 में भी पांच नई गाडियां लॉन्च होने वाली है। सबसे खास बात तो यह है कि यह नई गाड़ियां हर किसी का दिल जीत लेंगी और इस महीने नई होंडा सिटी से लेकर नई टाटा सिएरा तक अपना दम दिखाने वाली है।
पिछले कई दिनों से भारतीय कार बाजार (Indian car market) में गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपनी गाड़ियों में नए-नए फीचर ऐड किए जा रहे हैं। कई कार कंपनियां ऐसी भी है जिनकी गाड़ियों को खरीदने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है। 2026 के अप्रैल महीने में भी कई बड़ी-बड़ी कार कंपनियां भारतीय बाजार में तहलका मचाने वाली है। इन कंपनियों की तरफ से इस महीने नई तकनीकी से भरपूर कई शानदार गाड़ियों को भारतीय बाजार (Upcoming Cars In India) में उतारा जाएगा। इस महीने भारतीय बाजार में न केवल SUV बल्कि कई इलेक्ट्रिक कारें (new electric cars) भी लॉन्च होने वाली है जो बाजार में अपने कदम रखते ही दूसरी कंपनियों की मुश्किल बढ़ाने के साथ-साथ ग्राहकों का भी दिल जीत लेंगी।
Honda City फेसलिफ्ट
वाहन निर्माता कंपनी होंडा की शानदार गाड़ी Honda City का नाम तो आपने सुना ही होगा। इस गाड़ी का फेसलिफ्ट मॉडल (Honda City facelift) आने वाली 22 तारीख को लांच होने वाला है। Honda City गाड़ी को भारतीय बाजार में ग्राहकों द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिला है। होंडा सिटी के नए मॉडल (New Honda City 2026) में डेढ़ लीटर इंजन और हाइब्रिड इंजन मिलने की संभावना है। कंपनी की तरफ से इस गाड़ी की डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया जाएगा, लेकिन नई होंडा सिटी में वेंटिलेटेड सीटें, पावर ड्राइवर सीट तथा टच स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
Honda ZR-V
Honda कंपनी अपनी ZR-V को भी लॉन्च करने वाली है। यह एक प्रीमियम एसयूवी (Honda Premium SUV) होगी जो सीधे विदेशी से भारत लाई जाएगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस गाड़ी में 2.0 लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन (Honda ZR-V Features) मिल सकता है। तकरीबन 180 हॉर्स पावर की ताकत वाली इस गाड़ी का मुकाबला बाजार में मौजूद कोई बड़ी-बड़ी गाड़ियों से होगा। जो लोग एक लग्जरी तथा शानदार परफॉर्मेंस वाली गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं यह उनके लिए काफी ज्यादा बेस्ट रहने वाली है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर इलेक्ट्रिक
इस महीने टोयोटा कंपनी भी अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी (Toyota Urban Cruiser Electric) को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। टोयोटा कंपनी की नई अर्बन क्रूजर इलेक्ट्रिक (New Urban Cruiser Electric) असल में मारुति की इलेक्ट्रिक कार का नया वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे जिस ग्राहक अपने बजट और जरूरत के हिसाब से चूज कर सकते हैं। इस कार की सबसे खास बात है कि यह एक बार चार्ज करने पर तकरीबन 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ आने वाली यह SUV लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली है।
Tata Sierra EV
वाहन निर्माता कंपनी टाटा (Tata Sierra EV) भी इस महीने भारतीय बाजार में तहलका मचाने वाली है। टाटा कंपनी की गाड़ी Sierra भी इन दोनों लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस गाड़ी की इतनी डिमांड देख कंपनी अब इसे नई इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी (electric technology) के साथ पेश करने वाली है। शानदार डिजाइन के साथ भारतीय बाजार में अपने कदम रखने वाली इस गाड़ी में दो बैटरी ऑप्शन तथा डबल मोटर का विकल्प मिल सकता है। इस गाड़ी में बड़ी स्क्रीन तथा कई स्मार्ट फीचर्स (Tata Sierra EV Features) मिलने की संभावना है।