Haryana News : नगर पालिका को मिलेगा नया भवन, साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

Haryana News : कंडम भवन में चल रहे नगर पालिका कार्यालय को जल्द ही नया भवन मिलने वाला है। इसपर साढ़े 4 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च होने का अनुमान है। चलिए इसके बारे में विस्तार से खबर में जानते हैं।

4.62 करोड़ कर लागत से होगा तैयार

महेंद्रगढ़ में नगर पालिका की जमीन पर 4.62 करोड़ रुपये की लागत तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो रहा है। अभी के नगरपालिका भवन की बात करे तो यह कंडम हो चुका है। इसके अलावा बाजार के बीच में होने के कारण यहां तक पहुंचने में अधिकारियों को कसफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बरसात के समय रिकॉर्ड रूम तक पहुंचता है पानी

बाजार के बीचोबीच होने के अलावा इसमें एक बड़ी समस्या जलभराव की है। बरसात के आते ही रिकॉर्ड रूम तक पानी पहुंच जाता है। जिससे कर्मचारियों को काम करने में परेशानी आती है। क्योंकि पानी 1 फीट तक जमा हो जाता है। इसके अलावा यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।

मॉडर्न लुक पर तैयार होगा नया भवन

नए भवन का निर्माण मॉर्डन लुक पर तैयार करवाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह भवन तीन मंजिला होगा। इसमें पार्षदों और अधिकारियों की बैठक के लिए एक बड़ा और आधुनिक मीटिंग हाल तैयार किया जाएगा। इसमें पार्किंग आदि के लिए काफी स्थान होगा।

29 साल बाद बन रहा भवन

महेंद्रगढ़ नगरपालिका भवन का निर्माण वर्ष 1993 में हुआ था। ऐसे में इस भवन का निर्माण करवाना जरूरी हो गया क्योंकि बिल्डिंग बिल्कुल कंडम हो चुकी थी। अब 33 साल के बाद नगरपालिका का नया भवन बनकर तैयार हो रहा है। जिसका कार्य तेज गति से शुरू हो रहा है।

लोगों का आरोप घटिया सामग्री का हो रहा उपयोग

भवन के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर शहरवासियों में गुस्सा है। मदन, मंजीत, अनिल, आरजू, विक्रांत और महेश ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार की मिलीभगत के चलते भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इस मुद्दे पर ठेकेदार नवीन ने कहा है कि उच्च कवलिटी की साम्रग्री का उपयोग निर्माण में हो रहा है।

Leave a Comment