DA Hike 2026: कर्मचारियों की होगी मौज, जुलाई में इतना बढ़ेगा DA, सैलरी पर पड़ेगा ये असर

DA Hike 2026: हाल ही में सरकार ने 2026 के पहली छमाही के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। अब मार्च तक के महंगाई आंकड़े आ गए हैं, जिनके अनुसार जुलाई के डीए में बंपर बढ़ौतरी के आसार है। अब DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। ऐसे में अब कर्मियों में जुलाई के डीए (DA Hike 2026) को लेकर चर्चांए तेज हो गई है। खबर में जानिए दूसरी छमाही यानी जुलाई (DA Hike In July) से दिसंबर तक के डीए में कितना इजाफा हो सकता है।

कर्मियों को इतना मिलेगा एरियर
कैबिनेट की ओर से डीए (DA Hike Updates) में 2 प्रतिशत के इजाफे के डीए 60 प्रतिशत हो गया है और अच्छी बात यह है कि यह बढ़ी हुई दर जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, यानी की कर्मचारियों को पिछले महीनों का बकाया यानी एरियर (DA Arrears) भी दिया जाएगा।

कैसे तय होती है डीए में बढ़ौतरी
बता दें कि डीए का केलकुलेशन (Calculation of DA) AICPI-IW आंकड़ो से किया जाता है। इस इंडेक्स से पता चलता है कि औद्योगिक श्रमिकों के लिए रहन-सहन और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में कितना इजाफा हुआ हैं। लेबर ब्यूरो हर महीने इसके आंकड़े को जारी करता है और साल में दो बार, यानी जनवरी और जुलाई में, सरकार पिछले 12 महीनों के औसत के बेस पर DA में संशोधन करती है।


जुलाई में इतना बढ़ेगा डीए
मार्च 2026 के ताजा आंकड़ों (Latest data of March 2026) के मुताबिक, CPI-IW 0.6 पॉइंट बढ़कर 149.1 पर आ गया है। जानकारों और कर्मचारी संगठनों के अनुसार अगर अगले तीन महीनों तक महंगाई का ऐसा ही रूख रहता है तो जुलाई 2026 से होने वाली अगली बढ़ोतरी 3 प्रतिशत तक होने की संभावना है। ऐसा होने पर कर्मचारियों का कुल DA 63 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। हालांकि, आखिरी फैसला सरकार के आधिकारिक ऐलान के बाद ही क्लियर होगा।

Leave a Comment