Weather Update – देशभर में कई दिनों से गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है जिसकी वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। बीते दिनों तापमान 40 डिग्री के पार जा पहुंचा, जिसकी वजह से भयंकर गर्मी का एहसास हो रहा था अब बारिश होने और तेज ठंडी हवाएं चलने से पारा नीचे आया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।
मई में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला –
मई महीने की शुरूआत के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव आया है। अब हीटवेव और गर्मी का असर खत्म हो गया है। दरअसल, देश के कई राज्यों में पिछले दिनों से बारिश (Rain Alert) का सिलसिला जारी है जिससे मौसम सुहावना हो गया है। दिन की शुरूआत के साथ ही तेज हवाएं चलने लगती है जिसकी वजह से भीषण गर्मी का असर नहीं होता। आंधी और बारिश के चलते से तापमान में बड़ी गिरावट आई है। उत्तर और पश्चिमी भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश का दौर जारी है।
इन राज्यों में होगी बारिश –
कई दिनों से ही तेज हवाओं के साथ बादलों का आना जाना जारी है और रूक-रूक बारिश हो रही है। मौसम विभाग (Weather Update) ने कहा है कि 5 मई को भी यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है। IMD ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
इन राज्यों में मौसम का डबल असर –
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम का डबल अटेक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD Waether Update) के ताजा अपडेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का एक साथ असर दइसी वजह से पहाड़ों में भी ऊंचाई वाले इलाकों में गरज चमक के साथ बरसात हो रही है। वहीं बात करें दक्षिण भारत की तो फिलहाल बारिश की गतिविधियां नहीं हैं।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम –
IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे तक यानी 7 तारीख तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। राजधानी दिल्ली के मौसम (Delhi Weather) की बात करें तो आंधी के साथ बरसात हो सकती है। 5 मई को हवा की रफ्तार सामान्य रहेगी। वहीं बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। 5 मई को दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग (Mausam Update) ने कहा कि बुराड़ी, मॉडल टाउन, दिल्ली विश्वविद्यालय, पटेल नगर, वसंत विहार, आर के पुरम, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू और आयानगर जैसे कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आंशका जताई गई है। इसके साथ ही हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
यूपी में कब होगी बरसात –
IMD ने बताया है कि यूपी (UP Weather) के मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और अन्य कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बरसात और ओले गिरने की संभावना जताई है। वहीं हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट जरूर है लेकिन 7 तारीख के बाद एक बार फिर तेज धूप और गर्मी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम –
बिहार में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश (Bihar Mausam) होने की चेतावनी जारी की गई है। 5 मई को भी बिहार में तेज तूफानी बारिश का अनुमान है। वहीं झारखंड में भी तेज हवाओं के असर बना रहेगा। मध्य प्रदेश में भी मौसम सक्रिय है और की जगहों पर तेज हवाओँ के साथ बारिश हो सकती है।