Heavy Rain Alert : अभी दो दिन और चलेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट

Heavy Rain Alert : मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट हुई है। पिछले 2 दिनों से हो रही बरसात के बाद मौसम विभाग ने कहा है कि अभी तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दो दिन लगातार बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब व चंडीगढ़ में 5-6 मई और फिर दोबारा 10 मई को बारिश होने की संभावना है।

यूपी में हल्कि बारिश होने का अनुमान

वेस्ट यूपी में 5-6 मई को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इसके साथ हल्कि बरसात होने का भी अनुमान है। राजधानी दिल्ली में 5 मई को बादलवाई रहने की संभावना जताई है। 6 मई को व उसके बाद 7 से 10 मई के बीच आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है।

जानिए बंगाल में मौसम

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 से 8 मई के बीच और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 6 से 8 मई के दौरान हल्कि बरसात होने की उम्मीद है। बिहार में भी 5, 7 और 8मई को बारिश होने का अलर्ट है। झारखंड मे 6 से 10 मई के बीच बारिश होती रहेगी। मध्य प्रदेश में भी 6 से 8 मई को बिजली और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बरसात हो सकती है।

जानिए कहां कब होगी बारिश

5 और 6 मई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इन दोनों दिनों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 6 और 7 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में। वहीं राजस्थान की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में 4 से 7 मई के बीच और पश्चिमी राजस्थान में 4 से 8 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। पश्चिम बंगाल में 5 से 8 मई के बीच बारिश हो सकती है, जबकि बिहार में 5, 7 और 8 मई को बारिश के आसार हैं। झारखंड में 6 से 10 मई के बीच और ओडिशा में 6 से 8 मई के दौरान बारिश का अनुमान है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी 6 से 8 मई के बीच बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में 4 से 7 मई के बीच बारिश की संभावना है।

Leave a Comment