8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर काफी अहम, 3.88 के फिटमेंट फैक्टर से इतनी बढ़ेगी सैलरी

8th Pay Commission – कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी में फिटमेंट फैक्टर की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। 8वें वेतन आयोग को लेकर फिटमेंट फैक्टर पर लगातार चर्चा चल रही है। इस बीच अगर इसे 3.88 तय किया जाता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में लेवल-1 से लेकर उच्च स्तर तक बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है… इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

आठवां वेतन आयोग अपने कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है और लगातार बैठकों का आयोजन कर रहा है। अब तक आयोग देश के अलग-अलग शहरों में दो महत्वपूर्ण बैठकें कर चुका है। पहली बैठक देहरादून में हुई, जबकि दूसरी दिल्ली में आयोजित की गई। इन बैठकों में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए और उन्होंने आयोग के सामने अपनी मांगें रखीं। इस दौरान फिटमेंट फैक्टर (fitment factor Update) को लेकर यह मांग प्रमुख रूप से सामने आई है कि इसे 3.5 से अधिक रखा जाना चाहिए।

कर्मचारी संगठनों ने आठवां वेतन आयोग (8th CPC) के सामने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। वहीं कुछ स्तरों पर 3.88 फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) की भी चर्चा चल रही है। आज हम आपको 3.88 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कैलकुलेशन करके समझाएंगे कि इससे लेवल-1 से लेकर लेवल-18 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ोतरी (How much increase in the basic salary of employees) हो सकती है। आइए, इसे आसान गणना के जरिए समझते हैं।

अगर 3.88 हुआ फिटमेंट फैक्टर तो कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
ग्रेड – वर्तमान बेसिक पे (₹) – फिटमेंट फैक्टर = 3.88 ((₹) – कितनी बढ़ेगी सैलरी (₹) – नया बेसिक पे (₹)

लेवल 1 – 18,000 – 69,840 – 51,840 – 69,840

लेवल 2 – 19,900 – 77,212 – 57,312 – 77,212

लेवल 3 – 21,700 – 84,196 – 62,496 – 84,196

लेवल 4 – 25,500 – 98,940 – 73,440 – 98,940

लेवल 5 – 29,200 – 113,296 – 84,096 – 113,296

लेवल 6 – 35,400 – 137,352 – 101,952 – 137,352

लेवल 7 – 44,900 – 174,212 – 129,312 – 174,212

लेवल 8 – 47,600 – 184,688 – 137,088 – 184,688

लेवल 9 – 53,100 – 206,028 – 152,928 – 206,028

लेवल 10 – 56,100 – 217,668 – 161,568 – 217,668

लेवल 11 – 67,700 – 262,676 – 194,976 – 262,676

लेवल 12 – 78,800 – 305,744 – 226,944 – 305,744

लेवल 13 – 118,500 – 459,780 – 341,280 – 459,780

लेवल 13 – 131,100 – 508,668 – 377,568 – 508,668

लेवल 14 – 144,200 – 559,496 – 415,296 – 559,496

लेवल 15 – 182,200 – 706,936 – 524,736 – 706,936

लेवल 16 – 205,400 – 796,952 – 591,552 – 796,952

लेवल 17 – 225,000 – 873,000 – 648,000 – 873,000

लेवल 18 – 250,000 – 970,000 – 720,000 – 970,000

8th Pay Commission की अगली बैठक कहां आयोजित होगी
8वें वेतन आयोग के तहत चर्चाओं का पहला चरण अब पूरा हो चुका है। इस दौरान पहली बैठक देहरादून (Dehradhun) में और दूसरी बैठक दिल्ली (Delhi) में आयोजित की गई। अब आयोग आउटरीच के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है, जहां आगे की बैठकों और विचार-विमर्श की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission Latest Update) ने अपने आगामी दौरों की समय-सारिणी तय कर ली है। आयोग 18-19 मई को हैदराबाद, 1 से 4 जून तक श्रीनगर और 8 जून 2026 को लद्दाख का दौरा करेगा। इस प्रक्रिया के तहत हितधारकों से कहा गया है कि वे तय समय-सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर अपने ज्ञापन जमा करें और बैठकों के लिए अनुरोध करें।

Leave a Comment