Electric Car : पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को देख भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। भारतीय बाजार में कई ऐसी किफायती इलेक्ट्रिक कारें मौजूद है जो सिंगल चार्जिंग में काफी लंबी दूरी तय कर देती हैं। आइए जान लेते हैं इन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।
पिछले कई दिनों से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों (electric cars in the Indian market) की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ रही है। कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपनी गाड़ियों में नए-नए आधुनिक फीचर ऐड किए जा रहे हैं।
इन दिनों भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दबदबा बना हुआ है जो बेहद कम कीमत में आने के साथ-साथ नई तकनीकी के फीचर्स (Features In Electric Car) के सहारे लोगों का दिल जीत रही है। अगर आप भी रोजाना इस्तेमाल के लिए कोई किफायती इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इलेक्ट्रिक कारों की यह लिस्ट (list of electric cars) आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
MG Comet EV
सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों (cheapest electric cars) की लिस्ट में MG Comet EV का नाम सबसे ऊपर आता है। शहर की भीड़ से गुजरने तथा पार्किंग के मामले में यह गाड़ी सबसे बेस्ट रहती है। यह कर एक बार फुल चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की कीमत 7.62 लाख रुपए (MG Comet EV Price) है।
Tata Tiago EV
भारतीय बाजार में टाटा कंपनी की गाड़ियों का पिछले कई सालों से दबदबा है, लेकिन बात की जाए टाटा कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ी टियागो की तो यह भी एक पॉपुलर हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इस कार की शुरुआती कीमत 8 लाख रूपये के करीब (Tata Tiago EV Price) है। यह कार एक बार फुल चार्ज करने पर 293 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
Tata Punch EV
टाटा कंपनी की गाड़ी पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन (Tata Punch EV) भी हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है। यह एक माइक्रो एसयूवी स्टाइल की इलेक्ट्रिक कार है। डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह गाड़ी प्रीमियम फील देती है। फुल चार्जिंग करने पर यह गाड़ी 365 किलोमीटर तक की रेंज भी देती है। टाटा पंच इलेक्ट्रिक की एक्स शोरूम कीमत 9.69 लख रुपए (Tata Punch EV Price) है।