Hisar News : सेक्टरों में घरों के सामने अवैध कब्जे, प्रशासन का चल रहा बुलडोजर

Hisar News : अवैध कब्जों पर रोकथाम लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से कड़े नियम बनाए गए हैं। अब फिर हरियाणा के हिसार शहर के सेक्टरों में घरों के सामने अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। आइए खबर में जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।


लगातार बढ़ रही अवैध कब्जों पर रोकथाम लगाने के लिए सरकार की तरफ से बुलडोजर चलाया जा रहा है। अब इस शहर के सेक्टर में भी अवैध कब्जों के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हिसार शहर (Hisar News) के ज्यादातर सेक्टर में अधिकांश घरों के बाहर 20 से 25 गज जमीन लोगों द्वारा कब है गई है। प्राइवेट पार्क के नाम पर लोगों ने सरकारी जमीन को निजी कब्जे (private occupation of government land) में ले लिया है और इसी तरह करोड़ों रुपए की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हो गए हैं।
हिसार शहर में कलेक्टर रेट (Collector rate in Hisar city) के अनुसार जमीनों के भाव 7 से 10 लाख रुपए प्रति टुकड़ा बैठते हैं। लेकिन बाजार में यह मूल्य 20 से 30 लाख रुपए से भी अधिक पहुंच जाता है। ऐसे में यह अवैध कब्जा केवल नियमों का उल्लंघन नहीं है बल्कि करोड़ों की सरकारी संपत्ति पर बड़ा कब्जा (possession of government property) है।


हिसार के सेक्टर 16 और 17 में घरों के सामने अवैध जमीनों पर बनाए गए पार्कों को बुलडोजर के सहारे ध्वस्त (Parks demolished with the help of bulldozers) किया गया। लेकिन अब सवाल उठाए जा रहे हैं कि प्रशासन का बुलडोजर धीमा पड़ गया है और HSVP की टीम शुरुआती उत्साह के बाद धीमी पड़ती हुई नजर आ रही है।


कड़ी कार्रवाई करने के आदेश


प्रशासन की तरफ से अवैध कब्जों पर रोकथाम (Prevention of illegal encroachments) लगाने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। पिछली 16 अप्रैल को हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने HSVP के CA को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।


हिसार शहर में अवैध कब्जों की भरमार


हिसार शहर (Hisar News) के कैमरी रोड से लेकर राजगढ़ रोड तक सेक्टर 15 में भी अवैध कब्जे के कई मामले सामने आए हैं, वही अर्बन अस्टेट टू में भी सर्विस रोड से लेकर बरम तक अवैध कब्जों की भरमार (plethora of illegal encroachments) है। हिसार के सेक्टर 9 11 के मोड़ से लेकर तोशाम रोड चुंगी तक छोटी सर्विस लाइन रोड के अलावा ओपन स्पेस पर काफी ज्यादा कब्जा हो चुका है।


सेक्टर 14 और 33 में भी हुई करवाई


हिसार शहर के सेक्टर 14 और 33 में भी प्रशासन की तरफ से अवैध कब्जे पर कड़ी कार्रवाई (Strict action against illegal occupation) की गई है। सोमवार को यहां भी प्रशासन का बुलडोजर चला है और तकरीबन 85 से अधिक झाड़ियों को हटाया गया है।

Leave a Comment