Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल, जानें ताजा रेट अपडेट

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते आम लोगों के साथ-साथ निवेशकों को भी उलझन का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सोने की रेट 1.5 लाख रुपए से कम चल रहे हैं। वहीं, चांदी की कीमतें भी फिलहाल 2.45 लाख से कम बनी हुई हैं।

वर्तमान में जो मिडिल ईस्ट में सिचुएशन बनी हुई है उसका असर सोने व चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। हालांकि इन सब के बीच उम्मीद की जा रही थी कि सोने और चांदी के रेट में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रेट पर कुछ प्रभाव नहीं पड़ा। एक्‍सपर्ट का मानना है कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर डॉलर को जो मजबूती मिल रही है उसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रही है। वहीं, इस दौरान कच्‍चे तेल में भी जबरदस्त निवेश देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों को भी समझ नहीं आ रहा है कि वह निवेश करें या नहीं।


ऐसे में आज 4 मई को भी सोने और चांदी की कीमतों ने एक तय दायरे में ही ट्रेड किया है। ऐसे में आज सोना-चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, आज बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। हालांकि कुछ ही घंटों के भीतर कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

जाने क्या हैं कीमतें
सोने व चांदी के ताजा रेट की बात करें तो आज सुबह 10:40 पर 5 जून की डिलीवरी वाले सोने के रेट में 0.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई यानी की 211 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त। ऐसे में आज सोने के ताजा भाव 1,49,552 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, इस दौरान चांदी की कीमतों में भी 0.13 प्रतिशत यानी 315 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़त हुई और चांदी के रेट 2,44,219 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए।

वहीं, बात करें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमतों की तो यहां 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट गोल्ड सुबह 9:50 पर 14 रुपए यानी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के बाद 1,49,325 रुपए पर ट्रेड कर रह था। वहीं चांदी का 3 जुलाई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट गोल्ड के रेट में भी 673 रुपए यानी 0.28 प्रतिशत की कटौती के बाद 2,43,222 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए थे।
अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उथल-पुथल जारी है। ऐसे में आज कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में 0.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद यह रेट 4,540 डॉलर प्रति औंस हो गए। इसके अलावा चांदी के रेट में 0.42 प्रतिशत की कटौती हुई और यह रेट 73.21 डॉलर प्रति औंस हुए हैं।

Leave a Comment