IMD Rain Alert – देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला हुआ है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है। अब एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज बरसात का अलर्ट जारी किया है।
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam), हरियाणा समेत कई राज्यों में अब एक बार फिर से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने हाल ही में उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की बरसात होने की संभावना जताई है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बरसात के साथ बर्फबारी होने की भी चेतावनी जारी की गई है।
बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी –
उत्तराखंड में 8 मई तक मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Mausam) में 6 और 7 मई को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। राजस्थान में भी 9 मई तक बारिश वाला मौसम बना रहेगा। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में मंगलवार शाम को मूसलाधार बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। द्वारका नजफगढ़ से पालम तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। वहीं नोएडा में भी बरसात का सिलसिला जारी है।
यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश –
मार्च महीने की शुरुआत से ही भयंकर गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में तापमान (Delhi Weather) 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। लेकिन अब बारिश और ओलावृष्टि होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पालम में सुबह और शाम जो 9.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। आयानगर में 1.4 एमएम बारिश हुई है, जबकि सफदरगंज में हल्की बरसात हुई है। मौसम विभाग ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में तापमान –
दिल्ली में सफदरगंज में अधिकतम तापमान (Delhi temperature) 33.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है। पालम में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, फ्रिज पर 32.8 डिग्री आया नगर में 32.8 डिग्री, पालम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। लोधी रोड पर 18.6 डिग्री सेल्सियस, फ्रिज में 17.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।
इन राज्यों में होगी बारिश –
उत्तराखंड, हरियाणा (Haryana Weather), चंडीगढ़ और दिल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश में कुछ स्टेशनों पर मूसलाधार बारिश हुई है। संभल जिले के गन्नौर में 13 सेंटीमीटर बरसात तर्ज की गई है, जबकि कासगंज के सहवार मैं 10 सेंटीमीटर बारिश हुई है।
पश्चिम बंगाल सिक्किम और आंध्र प्रदेश में हल्की बरसात जारी है। दिल्ली के करनाल स्टेशन पर 6 सेंटीमीटर बारिश हुई है। उत्तराखंड में लगातार बारिश चल रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा, जिससे हीट वेव और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।