Sarso Bhav: सरसों की कीमतों में आई तेजी, किसानों के खिले चेहरे

Sarso Bhav: सरसों के दामों में एक बार फीर उछाल देखने को मिल रहा है। इससे किसान वर्ग में खुशी की लहर है। खबर में विस्तार से जानिए सरसों के दामों में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

मंडी में पहुंच रहे किसान

सरसों के दामों में बढ़ोतरी होने पर किसानों में खुशी है। वे अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में पहुंच रहे है। जिससे मंडी में चहल-पहल होने लेगी है। मंगलवार को मंडी में सरसों का अधिकतम भाव 6750 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई

उत्साहित किसान अपनी फसल को जल्दी बेचना चाहते है। अगर बढ़ोतरी की बात करे तो 200 रुपये प्रति क्वींटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार एक लाख 45 हजार क्विंटल सरसों मंडी में पहंच चुकी है।

रोजाना पहुंच रही 5 हजार क्विंटल सरसों पहुंच रही

जानकारी के अनुसार अटेली की मंडी में एक लाख 64 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई थी। अनिल कुमार जो यहां की मंडी के सुपरवाइजर है उन्होंने जानकारी दी है कि दामों में बढ़ोतरी होते ही पिछले दो दिनों से लगभग पांच हजार क्विंटल सरसों मंडी में पहुंच रही है।

26 हजार क्विंटल गेहूं की हो चुकी खरीद

सरसों के अलावा गेंहू के सीजन के चलते 2585 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से रोजाना मंडी में गेहूं लेकर किसान आ रहे हैं। जिससे जानकारी के अनुसार अभी तक 26 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है।

Leave a Comment