Weather Update : पिछले कई दिनों से देश की ज्यादातर राज्यों में तापमान बढ़ता ही जा रहा है और चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। गर्मी के इस मौसम के बीच विभाग की तरफ से आंधी तूफान से जुड़ा अलग जारी किया गया है और बताया गया है कि हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।
हरियाणा राज्य में फिलहाल (Haryana Weather) तेज गर्मी की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा राज्य के मौसम को लेकर बाद अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि जल्द ही यहां आंधी तूफान के साथ तेज बरसात होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक पता चला है कि हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत (Weather News) मिलने वाली है और मौसम में होने वाले इस बदलाव की वजह से तापमान भी काफी नीचे आने वाला है।
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
हरियाणा के हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU Hisar) की तरफ से राज्य में अगले 24 घंटे के लिए बड़ा अलर्ट (IMD Alert) जारी किया गया है। उत्तर तथा दक्षिण पूर्वी हरियाणा के 11 जिलों मे येलो अलर्ट जारी हुआ है। येलो अलर्ट जारी हुए इन जिलों की लिस्ट में पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद तथा पलवल शामिल है।
मौसम विभाग की तरफ से बताया (IMD Updates) गया है कि इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने तथा हल्की बरसात होने की संभावना जताई गई है और राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों (IMD Alert) की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 7 मई से लेकर 10 मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 10 मई के बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है, जबकि रात के समय अल की ठंड महसूस होगी।
नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव
10 मई की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Weather Alert) हो सकता है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है। ऐसे में आईएमडी की तरफ से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है और किसानों को भी अपना अनाज और भूसा सही जगह रखने के बारे में कहा है ताकि मौसम में हो रही इस बदलाव की वजह से कोई नुकसान न हो।