Silver Rates : चांदी की चमक एक बार फिर बढ़ गई है। ईस्ट देशों में चल रहे तनाव के कारण लोग सुरक्षित संपति में चांदी में निवेश कर रहे हैं। सर्रफा बाजार में क्या कीमत है और किन कारणों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं।
चांदी के दामों में हुई बढ़ोतरी
5 अप्रैल को दिल्ली में चांदी की कीमतें 1,500 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछली बार 2,49,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं 99.9 फीसदी प्योरिटी वाला गोल्ड 300 रुपए गिरकर 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पी पहुंच गया। सोमवार को सोना 1,52,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव के कारण आया उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को हाजिर चांदी करीब 1.08 प्रतिशत से 73.51 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।
निवेशक सुरक्षित संपति के रूप में करे रहे निवेश
निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड की ओर रुख किया, वहीं दूसरी ओर अस्थिर माहौल में चांदी की मांग भी बनी रही। चांदी को इंडस्ट्रियल और सेफ-हेवन दोनों रूप में देखा जाता है, इसलिए अनिश्चितता के समय इसकी कीमतों में उछाल आया।
विशेषज्ञों का मानना है कि आगे भी वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में संभावित उछाल और केंद्रीय बैंकों की सख्त मौद्रिक नीति के चलते चांदी और सोने में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।