Bajaj New Bike : भारतीय टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो भारतीय बाजारो में नई बाइक की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। अब जल्द ही बजाज कंपनी की ओर से दमदार फीचर्स के साथ नई बाइक लॉन्च की जाने वाली है। कंपनी की इस नई बाइक (Bajaj’s new bike) को ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। खबर में जानिए इस नई बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से-
बजाज की कौन सी बाइक होगी लॉन्च
बजाज कंपनी की ओर से Avenger 220 Street लॉन्च (Avenger 220 Street launched) करने की तैयारी की जा रही है। अभी मार्केट में Avenger 220 Cruise मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत तकरीबन 1.29 लाख रुपये (Avenger 220 Street Price) के आस-पास है। ऐसे में नई Street 220 की कीमत इसके आस-पास हो सकती है। कंफर्ट और स्टाइल के साथ लंबी दूरी की राइडिंग पसंद करने वालो के लिए इस बाइक को डिजाइन किया गया है।
Avenger 220 Street का दमदार इंजन
इंजन ऑप्शन की बात करें तो नई Avenger 220 Street में 220cc का एयर-ऑयल कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन ऑप्शन (Powerful engine of Avenger 220 Street) दिया गया है, जो पहले Bajaj Pulsar 220 F में उपलब्ध है। यह इंजन 8,500 rpm पर 19.03 PS की पावर और 7,000 rpm पर 17.55 Nm का टॉर्क को पैदा करता है। बजाज की इस नई बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है, जिससे स्मूद राइडिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। कंपनी इस बाइक को दो शानदार कलर ऑप्शन Ebony Black और Cocktail Wine Red में लॉन्च किया जा सकता है।
Avenger 220 Street के फीचर्स
Avenger 220 Street में आगे की ओर टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की ओर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मौजूद हैं, जिनमें 5-स्टेप एडजस्टेबिलिटी का फायदा मिलता है। इस बाइक में ब्रेकिंग के लिए आगे 280mm डिस्क ब्रेक और पीछे की ओर 130mm ड्रम ब्रेक दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए इस बाइक में सिंगल-चैनल ABS (Anti-lock braking system) भी दिया जा सकता है।
क्या है बाइक की सबसे बड़ी खूबी
बजाज की इस नई बाइक (Bajaj’s new bike) में 19-17 का व्हील सेटअप मौजूद है और आगे का टायर 90/90-17 और पीछे का टायर 130/90-15 साइज का है। इसके साथ ही इसमे ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील्स भी मिलता हैं। इसके साथ ही Avenger 220 Street में 13 लीटर का फ्यूल टैंक भी मौजूद है, जिससे लंबी दूरी तक बिना बार-बार पेट्रोल भरवाए ट्रेवल कर सकते हैं। इस बाइक का वजन 160 किलोग्राम है, जो इसे हल्का बनाता है। इस बाइक की सबसे बड़ी खूबी इसकी 737mm की लो सीट हाइट है।