DA Hike Update : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इतना मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों को जून महीने में बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। राज्य के लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। वित्त विभाग ने इससे जुड़ी फाइल तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के पास भेजा जाएगा।

DA 58% से बढ़कर 60% होने की तैयारी
वर्तमान में उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों (State employees of Uttar Pradesh) को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। प्रस्तावित 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद यह बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार, जून में मिलने वाले मई महीने के वेतन के साथ ही इस बढ़ी हुई दर का लाभ कर्मचारियों को दिए जाने की संभावना है।

जनवरी से अप्रैल तक का एरियर GPF में जमा होगा
सरकार ने साफ कर दिया है कि महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी।​​​​​​​

मई महीने का वेतन (जो जून में मिलेगा) बढ़े हुए डीए के साथ नकद रूप में दिया जाएगा।

जनवरी से अप्रैल तक के चार महीनों का बकाया (arrear) पूर्व व्यवस्था के अनुसार कर्मचारियों के भविष्य निधि (GPF) खाते में जमा किया जाएगा।

केंद्र के आदेश के बाद राज्य की कार्रवाई
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 22 अप्रैल 2026 को अपने कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी किया था। उत्तर प्रदेश सरकार की यह परंपरा रही है कि केंद्र द्वारा डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) किए जाने के तुरंत बाद राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों के लिए समान वृद्धि लागू करती है।

इस फैसले से राज्य के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय भार जरूर पड़ेगा, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच करीब 16 लाख परिवारों को इससे बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही शासन की ओर से इसका विधिवत शासनादेश (GO) जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Comment