Haryana ka Masuam : उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम बदला हुआ है। मई की शुरूआत से ही रूक रूककर बारिश हो रही है जिसकी से तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने हाल ही में कई राज्यों में आंधी तूफान और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में कहां कहां बारिश होगी –
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहने वाला है। IMD ने एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है जिसकी वजह से देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। हरियाणा (Haryana Weather) कई दिनों से बादलों की आवाजाही जारी है जिसके चलते मौसम कूल-कूल बना हुआ है।
IMD ने एक बार फिर हरियाणा में तेज आंधी- तूफान और गरज चमक के स बरसात और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। हिसार, फतेहाबाद, कैथल, जींद, सिरसा, कुरुक्षेत्र और अंबाला में आज तूफानी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana Mausam) में 6 मई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, अन्य राज्यों में भी बादल छाए रहने और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जिलों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। बारिश की वजह से तापमान सामान्य से कम बना रहेाग।
6 और 7 मई को कहां होगी बारिश –
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 6 और 7 मई को हल्की बारिश होने की संभावना है। 8 से 10 मई तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 11 और 12 मई को फिर से बारिश का नया दौर शुरू होगा।
IMD के अनुसार मई के पांच दिन प्रदेश (Haryana ka weather) में सामान्य से 28 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। 1 से 5 मई तक 13.9 MM बारिश को सामान्य माना गया है, लेकिन 17.8MM बारिश हो चुकी है।
एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ –
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, कल यानी 7 मई को आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तरी और पश्चिमी जिलों में मौसम अधिक सक्रिय रहेगा। 8 मई को मौसम साफ रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है। 9 मई को आसमान में भयंकर काले बादल छाएंगे। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे। हरियाणा और आसपास के इलाकों पर 1.5 किमी ऊंचाई पर चक्रवात सक्रिय है। 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के करीब पहुंचने का अनुमान है।
हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम –
हिमाचल में पिछले काफी दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। यहां बरसात रूकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को शिमला में मूसलाधार बरसात हुई है। IMD ने 10 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ-साथ तूफान का अलर्ट जारी किया था। आज भी अंधड़, बरसात और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। कल 7 मई से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ेगा।
अगले 24 घंटे को दौरान प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से हिमाचल में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मई के महीने में भी बर्फबारी देखने को मिल रही है।
इस दिन से फिर बदलेगा वेदर
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
7 मई को अलग-अलग स्थानों पर बारिश जारी रहेगी। 8 और 9 मई को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 10 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा. इसकी वजह से 10 और 11 मई को पूरे प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेगा।