Kia की धांसू SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट ऑफर, जानिए पूरी डिटेल

Kia suv discount offer : अगर आप किआ की एसयूवी को पसंद करते हैं और हाल फिलहाल में कोई नई एसयूवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि किआ कंपनी की ओर से अपनी एक धांसू एसयूपी पर डिस्काउंट ऑफर पेश किया जा रहा है। ऐसे में आप अपने बजट में किआ (kia syros suv discount offer) की इस एसयूवी को खरीद सकते हैं। खबर में जानिए किस एसयूवी पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

किआ सिरोस पर मिल रहा डिस्काउंट ऑफर
किआ की पॉपुलर एसयूवी किआ सिरोस (Kia Syros) पर कंपनी की ओर से बंपर डिस्काउंट ऑफर पेश किए जा रहे हैं। किआ सिरोस की शुरुआती कीमत (Kia Syros Price) 8.40 लाख रुपये के आस-पास है। वहीं इस कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 15.80 लाख रुपये तक है। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक का है तो आप किआ सिरोस के बेस वेरिएंट को खरीद सकते हैं। बता दें कि किआ सिरोस कुल 7 मुख्य वेरिएंट में लॉन्च की जाती है। इसमें HTE, HTE (O), HTK EX, HTK+, HTK+ (O), HTX और HTX (O) वेरिएंट को शामिल है।

कैसे मिलेंगे ये बेनिफिट्स
किआ कंपनी की ओर से मई 2026 में किआ सिरोस पर पूरे 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर (Kia Sirocco Discount Offers) दिया जा हरा है। ऐसे में आपके पास किआ सिरोस को खरीदकर 50,000 रुपये तक की बचत का बंपर मौका हैं। किआ सिरोस पर 50,000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर में 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है और अपनी मौजूदा कार के बदले नई कार लेने पर 20000 रुपये का लाभ दिया जा रहा है और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है।

किआ सिरोस का इंजन ऑप्शन
बता दें कि किआ सिरोस एसयूवी (Kia Cieros Engine Options) 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड तीन-सिलेंडर इंजन या 1.5-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इस एसयूवी के टर्बो-पेट्रोल इंजन 116 hp और 172 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं डीजल इंजन 112 hp और 250 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ ही ट्रांसमिशन ऑप्शनों में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डीसीटी शामिल हैं।

किआ सिरोस में मिलेंगे एडवांस फीचर्स
किआ सिरोस में कई फीचर्स (Kia Siros features) मिलते हैं। इस एसयूवी में फ्रंट बंपर और एयरो डिजाइन, LED फॉग लैंप और ब्लैक स्किड प्लेट,ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स और ORVMs, नया रियर बंपर और LED स्टॉप लैंप, 17-इंच अलॉय व्हील्स जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 30-इंच पैनोरमिक डिस्प्ले, ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स और 80+ कनेक्टेड कार जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं ।

Leave a Comment