Expressway Updates : इन दो एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा 74Km का नया Link Expressway, जमीन बैनामा की प्रक्रिया जारी

Expressway Updates : सरकार की ओर से सड़क व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब हाल ही में सरकार की ओर से 74Km का नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की अनुमति दे दी गई है। ये नया लिंक एक्सप्रेसवे (new link expressway) दो एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करेगा। इसके लिए अभी जमीन बैनामा की प्रक्रिया चल रही है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

कौन सा है ये लिंक एक्स्रपेसवे
दरअसल, बता दें कि मेरठ से प्रयागराज जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को अब जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से (Jewar International Airport) कनेक्ट करने की तैयारी चल रही है और इसके लिए लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा और इसके लिए किसानों से जमीन का बैनामा कराने का प्रोसेस चल रहा है। अभी तक 22 से अधिक किसानों का बैनामा हो चुका है। प्रशासन ने किसानों की अनुमति मिलते ही बैनामे की स्पीड को बढ़ा दिया है।

इन गांवो में जमीन अधिग्रहण का काम
जिला प्रशासन की ओर से जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे (Jewar Link Airport Expressway) के लिए 5 तहसीलों के गांव में किसानों से परमिशन के बेस पर 9 अप्रैल से बैनामा का प्रोसे शुरू कर दिया गया था। 5 तहसीलों के 39 गांव में तकरीबन 8500 किसानों के 2800 गाटे की 600 हेक्टेयर जमीन का बैनामा अभी किया जाने वाला है। जिले में लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 54 किलोमीटर के आस-पास होगी। बुलंदशहर तहसील में सबसे अधिक 17 गांव में जमीन अधिग्रहण का काम किया जाएगा।

अब तक कितने हुए बैनामे
जानकारी के लिए बता दें कि ये नया लिंक एक्सप्रेसवे (new link expressway) यमुना एक्सप्रेसवे के 30वें किलोमीटर से स्याना तहसील के लाडपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के 44वें किलोमीटर तक बनाया जाने वाला है और इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 74 किलोमीटर होगी। अभी तक सिकंदराबाद में 24 बैनामा, खुर्जा में 38, बुलंदशहर में 85, शिकारपुर में 24 और स्याना तहसील में 35 बैनामें किया जा चुका है और अभी जिले में तकरीबन 250 परिसंपत्ति लिंक एक्सप्रेसवे के जद में आएंगी। इनमें किसानों के नलकूप और अन्य निर्माण शामिल है।

पूरे प्रोजेक्ट पर एडीएम ने कही ये बात
इस लिंक एक्सप्रेसवे के पूरे प्रोजेक्ट (Link Expressway Projects)को लेकर एडीएम का कहना है कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने के लिए जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे बनाने के लिए अब तक 222 से ज्यादा किसान बैनामा करा चुके हैं। किसानों से परमिशन के बेस पर बैनामा कराया जा रहा है और अब जल्द ही बैनामा प्रोसेस को खत्म करने का प्रयास जारी है।

Leave a Comment