Gold Price Forecast : आ गई नई रिपोर्ट, 2026 के आखिर तक इतने का मिलेगा 10 ग्राम सोना

Gold Price Forecast : सोने की कीमतों में बीते काफी समय से बेहतहाशा तेजी देखने को मिली है। अब इसी बीच सोने को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के अनुसार 2026 में सोने की कीमतें सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं और आगामी समय में सोने में कितना उछाल आएगा।

कितने बढ़ सकते हैं सोने के भाव
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2026 में सोने के भाव बीते वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत तक (gold price hike) बढ़ने की संभावना हैं। हालांकि, इसके अगले ही साल यानी 2027 में इसमें 8.5 प्रतिशत की गिरावट (gold price crash) आ सकती है।

किन कारणों से बढ़े सोने के दाम
वर्ल्ड बैंक के अनुसार वैश्विक स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने कमोडिटी बाजारों (Latest gold rates on commodity markets) में उथल-पुथल मचा दी है। वैसे तो जब भी दुनिया में राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो इन्वेस्टर्स सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोने का रुख करते हैं। अब इस वर्ष सोने की कीमतें औसतन 4,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।
भारतीय करेंसी के हिसाब से 1.44 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। सोने की यह कीमत (Gold Rate Prediction) 2025 की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट में 2027 के लिए औसत कीमत 4,300 डॉलर प्रति औंस रह सकती है, जो बीते साल की तुलना में 8.5 प्रतिशत कम है।

वर्ष के आखिर तक सामान्य होंगी कीमतें
रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और सप्लाई चेन में बाधाओं का बुरा दौर मई तक खत्म होने की संभावना है। अगर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से शिपिंग धीरे-धीरे पटरी पर आती है, तो वर्ष के आखिर तक स्थिति सामान्य होने लगेगी। हालांकि अभी बाजार में जो तेजी है, वह युद्ध के चलते आई अनिश्चितता का नतीजा है।

सोने में तेजी के कारण
वर्ल्ड बैंक का कहना है कि ये आंकड़े अभी अनिश्चितताओं से भरे हैं। दो बड़े कारणों के चलते सोने (Sone Ke Bhav) में तेजी आ सकती है। अगर वैश्विक व्यापार तनाव बढ़ता है, तो इन्वेस्टर्स सोने- चांदी की ओर अधिक भागेंगे, जिससे कीमतें अनुमान से ऊपर जा सकती है। इसके साथ ही बाजार में सट्टेबाजी और निवेश का रुख कीमतों में बड़े बदलाव ला सकता है।

क्या आगामी समय में गिरेंगे भाव
वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे कारक हैं, जिससे सोने की कीमतें (Sone Ke Rate) जमीन पर आ सकती हैं। अगर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं महंगाई को काबू में लाने के लिए ब्याज दरों में इजाफा करती हैं, तो सोना रखने की लागत बढ़ जाएगी, जिससे इन्वेस्टर्स इससे दूर हो सकते हैं। इसके साथ ही, अगर भू-राजनीतिक तनाव कम हुआ, तो सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के रूप में मांग में कमी आ सकती है।

COMEX पर सोने के ताजा रेट
रिपोर्ट आते ही बाजार में हलचल तेज हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक COMEX पर सोने (gold rates on COMEX) का जून वायदा 1.53 प्रतिशत तेजी के साथ 4,631 डॉलर प्रति औंस (gold rate today) पर कारोबार कर रहा है। वहीं, घरेलू बाजार MCX पर जून का कॉन्ट्रैक्ट 1.5.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,337 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (gold price today) कर रहा है।

Leave a Comment