Haryana ka Mausam : हरियाणा में धूप के साथ बारिश के चलते मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। बीते दिनों की गर्मी के बाद आज मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आगामी दिनों में प्रदेश (Haryana Weather 11 May ) के कई इलाको में अंधड़ के साथ भारी बरसात हो सकती है। खबर में जानिए हरियाणा का मौसम कैसा रहने वाला है।
कब तक रहेगा येलो अलर्ट
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) कहना है कि हरियाणा में येलो अलर्ट 11 मई से 14 मई तक लागू रहने वाला है और यह अलर्ट 15 मई को समाप्त हो जाएगा। बीते दिनों चंडीगढ़ और हरियाणा में मौसम शुष्क रहा है। हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलीं। इसके साथ ही आज कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा (Haryana Weather Forecast) में 14 मई तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की संभावना है और इस दौरान गरज और बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। हरियाणा में और कल सबसे अधिक तूफान के आसार है।
उसके बाद बुधवार से मौसम (Haryana Ka Mausam Updates)में सुधार होगा। हालांकि आसमान में आंशिक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। IMD के मुताबिक येलो अलर्ट 11 मई से 14 मई तक लागू रहने वला है।
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
हरियाणा में आज सुबह कई इलाकों में बरसात हुई है और इससे दिन और रात के तापमान (Haryana Weather Temprature) में गिरावट आ सकती है। एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसके चलते 11 से 14 मई के बीच धूल भरी आंधी चलेगी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
11 मई को गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नारनौल समेत कई जगहों पर हल्की बारिश (Haryana Rain Alert) के आसार है। 12 मई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी के आसार है। 14 मई को कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। 15 मई को एक बार फिर तापमान में बढ़ौतरी होने लगेगी।