Haryana employees news : हरियाणा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार की ओर से राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही एक ओर अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों को डीए (Haryana Employees DA) के साथ चार महीने का एरियर भी मिलने की संभावना है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
कितना बढ़ा कर्मचारियों का डीए
दरअसल, आपको बता दें कि हरियाणा (Haryana employees da hike) में पांचवें और छठे वेतन आयोग के मुताबिक सैलरी ले रहे सरकारी कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया गया है। 5वें वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों को अब 474 नहीं, बल्कि 483 प्रतिशत डीए मिलेगा, जिनके डीए में कुल 9 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
छठें वेतन आयोग के कर्मियों का इतना बढ़ा डीए
ठीक ऐसे ही छठे वेतन आयोग का लाभ (Benefits of 6th Pay Commission) ले रहे कर्मचारियों को 257 नहीं, बल्कि 262 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों डीए में 5 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ विगत पहली जनवरी से मिलने वाला है।
कितना मिलेगा एरियर
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से इस बारे में आदेश जारी किया गया है। सभी कर्मचारियों को अगले महीने जून में मिलने वाला मई की सैलरी (Employees Salary Hike) बढ़े डीए के साथ मिलेगी। इसके अलावा जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल का कुल चार महीने का एरियर भी कर्मियों को दिया जाएगा।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बढ़ा डीए
अब हाल ही में 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के मुताबिक सैलरी ले रहे सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (dearness allowance of employees) में दो प्रतिशत का इजाफा किया गया था। इन कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया है। हालांकि पांचवें और छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बढ़े महंगाई भत्ते का फायदा नहीं मिल पाएगा। वित्त विभाग ने पेंशनर्स के डीए में इजाफा नहीं किया है। हालांकि, इन पेंशनर्स के डीए में इजाफे के लिए लिए आदेश जारी हो सकता है।