Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में बदला मौसम, जानें अब 48 घंटे कैसा रहेगा वेदर

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान में राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग मिजाज दिखाई पड़ रहे हैं, जहां पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है।


दूसरी तरफ मौसम विभाग (Weather Alert) की ओर से कुछ क्षेत्रों में लू चलने की भी चेतावानी जारी की गई है। आईएमडी की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 17 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने का दौर देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है।


आगामी 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम


मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Weather Alert), जयपुर की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 48 घंटे में राजस्थान के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कटौती देखने को मिल सकती है।


मौसम विभाग (Weather Department) के वेदर अपडेट के मुताबिक वर्तमान में उत्तर प्रदेश और दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसकी वजह से 48 घंटे में हल्की आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है।
वहीं, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आंधी चलने की आशंका भी विभाग की ओर से जताई गई है।


आगामी 17 मई से नौतपा शुरू हो रहा है और ऐसे में राजस्थान वासियों को 17 मई से भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी जैसे क्षेत्र में जबरदस्त हीटवेव देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की आशंका विभाग ने जताई है।
इसके अलावा दक्षिणी पूर्वी राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) के कोटा और उदयपुर संभाग के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है।


मौसम विज्ञानों का कहना है कि वर्तमान में वायुमंडल के निचले स्तर पर कई सिस्टम एक्टिव हैं। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर उप हिमालयी पश्चिम बंगाल तक एक टर्फ लाइन बनी हुई नजर आ रही है। आज 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत में एक्टिव हो सकता है। हालांकि यह इतना ज्यादा असरदाय नहीं है, इसीलिए कई क्षेत्रों में वॉर्म नाइट की स्थिति देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment