Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। पूरे सप्ताह के आंकड़ों की बात करें तो आज सोने के रेट अपने निचले स्तर पर आ गए हैं। वर्तमान में जो परिस्थितिया बनी हुई हैं उसका असर सोने व चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। साथ ही तेल के बढ़ते रेट ने अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ा दी है।
ऐसे में US ट्रेजरी यील्ड बीते एक साल के सबसे high level पर पहुंच गई है। वहीं अब देश में भी रुपया यूएस डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है। इसके चलते भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है।
एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी (MCX Gold Silver) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज एमसीएक्स पर सोने के रेट 158850 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, आज एमसीएक्स पर चांद की कीमतों में 19 हजार रुपए की तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद 1 किलोग्राम चांदी के रेट 272267 रुपए हो गए हैं।
वहीं, अगर बात करें बीते दिन की कीमतों की तो कल बाजार बंद होते समय 24 कैरेट सोने के रेट (gold rates) 161978 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, कल बाजार बंद होते समय चांदी के रेट 291100 रुपए प्रति किलोग्राम थे। सोने की कीमतों में 3100 रुपए प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने व चांदी (Mumbai Gold Silver Price) की कीमतों की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने के रेट 160090 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 146750 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। ध्यान रहे इन कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज को शामिल नहीं किया गया है।
जाने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं सोने व चांदी के रेट
ग्लोबल बाजार (Global Market Gold Price) में सोने व चांदी की कीमतों की बात करें तो सपोर्ट गोल्ड की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है और ऐसे में यह रेट गिरकर 4579.19 डॉलर प्रति औंस हो गए हैं। 1.5% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने की कीमतों की 6 मई के बाद सबसे कम है। इसके अलावा इस पूरे सप्ताह में बुलियन बाजार में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जून डिलिवरी वाले इस गोल्ड फ्यूचर्स के रेट 4582.60 डॉलर प्रति औंस आ गए हैं। इसमें 2.2% की गिरावट दर्ज की गई है।
इसी के साथ 10 साल की यूएस यील्ड बेंचमार्क लगभग 1 साल के अपने हाईएस्ट लेवल पर पहुंच गई है। ऐसे में सोना रखने की ऑपर्च्युनिटी कॉस्ट में भी बढ़त दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की कीमतों पर सभी वर्तमान परिस्थितियों का असर साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को बढ़ा दिया है, जिससे यील्ड बढ़ गई है और डॉलर को मजबूती मिल रही है। ऐसे में सोने के रेट में कटौती देखने को मिल सकती है।