Delhi के लोगों के लिए खुशखबरी, अब इस टाइम तक पार्कों में एंट्री रहेगी फ्री


Delhi News : दिल्ली के लोगों के लिए एक खुशी की खबर आई है। क्योंकि डीडीए के पार्कों में एंट्री अब फ्री होने वाली है। अब इन पार्कों में सुबह शाम वॉकिंग आदि के लिए शुल्क देना पड़ता था। चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं इसके बारे में

10 बजे तक एंट्री होगी फ्री

प्रधानमंत्री Narendra Modi के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत अब डीडीए के कई बड़े और हेरिटेज पार्कों में सुबह 10 बजे तक लोगों को मुफ्त एंट्री मिलेगी। अब मॉर्निंग वॉक, दौड़ और योग करने वालों को सुबह के समय कोई शुल्क नहीं देना होगा। डीडीए ने यह फैसला एलजी और डीडीए चेयरमैन तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर लिया है। इसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और पार्कों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।

इन पार्कों में मिलेगी फ्री एंट्री

डीडीए के महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क, बांसेरा, असिता पार्क, क्रांति उद्यान, अटल सद्भावना पार्क, वासुदेव पार्क, वैष्णवी पार्क, अमृत बायोडायवर्सिटी पार्क, लाला हरदयाल पार्क और स्मृति वन में सुबह 10 बजे तक एंट्री फीस नहीं ली जाएगी। अभी इन पार्कों में 20 से 50 रुपये तक प्रवेश शुल्क लिया जाता है।

10 बजे के बाद लागू होगा शुल्क

सुबह 10 बजे के बाद कुछ चुनिंदा बड़े पार्कों में एंट्री फीस जारी रहेगी। इसके तहत वयस्कों के लिए करीब 20 रुपये, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 10 रुपये शुल्क रखा गया है, जबकि 13 साल से कम उम्र के बच्चों की एंट्री मुफ्त रहेगी।

द्वारका और वासुदेव पार्क में हुआ था विरोध

कुछ समय पहले द्वारका के डीडीए पार्क और वासुदेव पार्क में एंट्री फीस लागू करने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताया था। लोगों का कहना था कि पार्कों में सुविधाएं बढ़ाए बिना शुल्क लगाया जा रहा है।

दिल्ली के प्रमुख डीडीए पार्क

दिल्ली के प्रमुख डीडीए पार्कों में द्वारका का भारत वंदना पार्क, सेक्टर-16डी का डीडीए ग्रीन, जसोला का लाला हरदयाल पार्क और लक्ष्मी नगर का असिता पार्क शामिल हैं।

Leave a Comment