Delhi-NCR में गरज-चमक के साथ बरसेंगे मेघा, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi-NCR Ka Mausam : राजधानी दिल्ली में बीते कुछ समय में मौसम में खूब उतार-चढ़ाव देखा गया है। अभी दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन इस बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi-NCR Ka Mausam) में गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए दिल्ली के मौसम के बारे में विस्तार से-

बीते दिनों कैसा रहा दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Forecast) में तेज धूप के साथ तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते दिनों दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1।1 डिग्री अधिक 40।6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मई माह का का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कैसा रहेगा दिल्ली का तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली (Delhi Ka Mausam)में आगामी चार दिनों तक तेज गर्मी का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री के आसपास रह सकता है। आज 15 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रह सकता है।

NDMA ने किन इलाको में किया अलर्ट
NDMA की तरफ से एक जरूरी अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 घंटों में दिल्ली (Delhi Weather News) के कुछ जनपद इलाको में बिजली कड़कने के साथ मध्यम दर्जे का आंधी-तूफान और मध्यम दर्जे की बारिश के आसार जताए गए हैं।
खासतौर पर यह अलर्ट उन इलाकों के लिए किया गया है, जहां पर गर्मी के चलते उमस बढ़ गई है। हालांकि तेज हवाएं और बारिश (Delhi Rain Alert) से लोगों को अस्थायी मिल सकती है, लेकिन आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

Leave a Comment