Haryana सरकार का बड़ा ऐलान, अब किसानों को मिलेगी एक्सपोजर विजिट की सुविधा


Haryana News : हरियाणा सरकार ने किसानों अब एक्सपोजर विजिट की सुविधा देगी। इसका उद्देश्य किसानों को मॉडर्न तरीके से खेती करवाना है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने घोषणा की है कि प्रदेश के हर जिले से प्रगतिशील किसानों को एक्सपोजर विजिट यानी अध्ययन यात्रा पर भेजा जाएगा। इस योजना के तहत किसानों को देश के अलग-अलग राज्यों में अपनाई जा रही नई कृषि तकनीकों, उन्नत खेती मॉडल और आधुनिक बाजार व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानतें हैं।

लागू करने की प्रक्रिया शुरू

कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने बजट भाषण में इस योजना की घोषणा की थी, जिसके बाद अब इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अध्ययन यात्रा के दौरान हरियाणा के किसान गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों का दौरा करेंगे। वहां किसान सूक्ष्म सिंचाई, बागवानी, बीज उत्पादन और आधुनिक खेती की तकनीकों को करीब से समझ सकेंगे।

किसानों को नई फसलों के बारे में बताया जाएगा

सरकार का उद्देश्य किसानों को नई फसलों और बेहतर खेती पद्धतियों के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे अपनी मिट्टी और जलवायु के अनुसार खेती में बदलाव कर सकें। इसके साथ ही किसानों को सीधे बाजार से जुड़ने की जानकारी भी दी जाएगी। उन्हें सिखाया जाएगा कि कैसे ग्रेडिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग के जरिए अपनी उपज को सीधे ग्राहकों और बड़े रिटेलर्स तक पहुंचाकर बेहतर दाम हासिल किए जा सकते हैं।

योजना में शामिल किसान मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे

कृषि मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत लौटने वाले किसान अपने गांव और जिले में अन्य किसानों को भी नई तकनीकों की जानकारी देंगे और मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे। उनका मानना है कि आधुनिक खेती, जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती की व्यावहारिक जानकारी से हरियाणा के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment