IMD Weather : भारतीय मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ये अलर्ट देश के 10 राज्यों के लिए जारी किया है। इस होने वाले आंधी- तूफान से किसानों की फसलों को भी नुकसान हो सकता है। चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं इस अलर्ट के बारे में।
10 राज्यों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 10 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के अनुमान भी है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 और 16 मई को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही दिन के समय हिट वेव की स्थिती बन सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में जानिए कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 15 से 19 मई तक गर्मी और बढ़ने का अनुमान है। 16 मई को भी दिल्ली के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं 17 मई से गर्मी और बढ़ेगी। जिससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। वहीं 19 मई तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।
16 मई को मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में आज और कल तेज गर्मी और हिटवेव चलने का अनुमान है। मगर, कई इलाकों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि जैसी स्थिति देखने को मिलेगी। वहीं मध्यप्रदेश के खजुराहो में तापमान 45 डिग्री से उपर भी जा सकता है। जो मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान वाला जिली होगा। इसके अलावा पंचमढ़ी में सबसे कम 19 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है जो सबसे कम होगा। पश्चिमी मध्यप्रदेश का बड़ा हिस्सा हीट जोन में है। आने वाले 24 घंटों के लिए इंदौर, रतलाम, उज्जैन, धार, देवास और गुना जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी का जानिए कैसा रहेगा मौसम
यूपी में 15 से 16 मई को गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से भी ज्यादा होने का अनुमान है। पश्चिमी यूपी में गर्म हवाएं चलेगी। वहीं पूर्वी हिस्से में उमस भरा मौसम रहेगा।
बिहार में जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में 15 और 16 मई को भीष्ण गर्मी पढ़ने के अनुमान है। वहीं बिहार के पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में तेज धूप पड़ेगी जिससे तामान 39 से 41 डिग्री तक जा सकता है। शाम होते ही बिहार के कई हिस्सों में बादलाई और धूलभरी आंधी चल सकती है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम जानिए
राजस्थान के कई इलाके 15 से 17 मई के दौरान भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राजस्थान के फलौदी में 45.2 डिग्री और जैसलमेर में 45.1डिग्री, श्रीगंगानगर 44.8 डिग्री , बीकानेर में 44.1 डिग्री , चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में 44 डिग्री, कोटा में 43.3 , पिलानी में 43 , चूरू में 42.8 डिग्री, और जयपुर में 42 डिग्री तक तापमान पहुंचा हुआ है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्स्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर के कुछ हिस्से में में हल्की बारिश होने का अनुमान है। जिससे यहां के तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट आएगी। उसके बाद 17 मई से तापमान बढ़ेगा।
झारखंड में जानिए कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 15 मई से लेकर 16 मई तक यानी आज और कल में ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर अलर्ट जारी है। इसको लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड में है। ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकासान हो सकता है और संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारी की जा रही है।
हिमाचल- उत्तराखंड में जानिए कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल में हिमाचल और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना रहेगा। देहरादून और हल्द्वानी में तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि शिमला, मनाली और धर्मशाला में हल्की ठंडी हवाएं राहत देंगी।
गुजरात-महाराष्ट्र में जानिए कैसा रहेगा मौसम
गुजरात और महाराष्ट्र में आज और कल दोनों दिन गर्मी और उमस से लोगों को परेशान करेंगे। इसके अलावा सूरत और अहमदाबाद में गर्म हवाएं चलने के अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पुणे और मुंबई में उमस भरा मौसम लोगों को परेशान करेगा।
जानिए देश के प्रमुख शहरों में 15 मई को कितना तापमान दर्ज किया गया
दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई में 37 डिग्री तक तापमान पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। चेन्नई और कोलकाता में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में 38 डिग्री, पटना में 35 डिग्री और रांची में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं भोपाल और जयपुर सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरी ओर शिमला और नैनीताल में मौसम सुहावना बना रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री, जबकि नैनीताल में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।