Gold Import: बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में बंपर तेजी देखी गई है और बीते कुछ सालों में देश में सोने का खूब इंपोर्ट हुआ है। ऐसे में सोने के आयात पर लगाम लगाने के लिए सरकार सख्त हो गई है। हाल ही में सरकार ने सोने के आयात के नियम (Gold Import News) सख्त कर दिए हैं। अब नियमों में बदलाव से लिमिट में ही सोने का इंपोर्ट हो सकेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
अब इतना सोना होगा इंपोर्ट
DGFT की ओर से नियमों (Government tightens rules on Gold Import Duty ) में थोड़ा बदलाव किया है, जिसके बाद अब एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम के तहत एक बार में अधिकतम 100 किलोग्राम सोना ही इंपोर्ट किया जा सकेगा। इससे पहले इसे लेकर कोई तय लिमिट नहीं थी। अग्रिम मंजूरी योजना के तहत ज्वेलरी निर्यातकों को अब बिना किसी शुल्क दिए सोना और अन्य कच्चा माल इंपोर्ट करने की मंजूरी दी जाती है।
सरकार ने योजना में जोड़ी कई नई शर्तें
बता दें कि इसका यूज एक्सपोर्ट के लिए ज्वेलरी और अन्य उत्पाद बनाने में होता है। अब सरकार ने इस योजना में कई नई शर्तों (Gold Import News Limits ) को जोड़ दिया है। पहली बार आवेदन करने वाली किसी भी यूनिट का फिजिकल इंस्पेक्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से ये जांच होगी कि यूनिट वास्तव में मौजूद है या नहीं। इसके साथ ही उत्पादन क्षमता कितनी है और वो चालू हालत में है या नहीं, इन सब चीजों का इन्सपेक्शन होगा।
अब इतने दिन में जमा करना होगी रिपोर्ट
इसके साथ ही नया आयात लाइसेंस (new import license) तभी जारी होगा, जब संबंधित निर्यातक पहले मिले मकसद का कम से कम 50 प्रतिशत एक्सपोर्ट पूरा कर चुका होगा। सरकार की ओर से रिपोर्टिंग नियम भी सख्त कर लिए गए हैं। अब हर 15 दिन में इंपोर्ट और एक्सपोर्ट से जुड़ी रिपोर्ट जमा तो करनी ही होगी, जिसे किसी स्वतंत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट से प्रमाणित कराना अनिवार्य होगा।
सोने-चांदी पर कितना बढ़ा आयात शुल्क
सरकार ने 13 मई से सोने-चांदी पर आयात शुल्क (Import duty on gold and silver) 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है। वहीं, प्लैटिनम पर ये शुल्क 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत किया गया है। सरकार के अनुसार मिडिल ईस्ट में जारी संकट के चलते तेल और अन्य आयात महंगे हो रहे हैं। ऐसे में गैर-जरूरी इंपोर्ट को कम करना बेहद जरूरी है ताकि विदेशी मुद्रा पर दबाव कम हो सकें।